/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/242844039_391014509059021_1710946516453315619_n-19-1.jpg)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले में शहीद होने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सीमा पर कठिन मौसम में परिवार से दूर रहकर देश की रक्षा करता है।आतंकवादी हमले में अपनी जान की बाज़ी लगाकर मासूमों को बचाता है। जान की नहीं, जहान की फ़िक्र करता है। परिवार की, गांव की, देश की शान है- ऐसा मेरे देश का जवान है।’’
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘26/11 के वीरों को नमन। जय हिंद!’’ उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी समुद्री मार्ग से मुंबई पहुंचे और उन्होंने कई स्थानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें 18 सुरक्षा कर्मियों समेत 166 लोगों की मौत हो गयी।
सीमा पर कठिन मौसम में परिवार से दूर रहकर देश की रक्षा करता है।
आतंकवादी हमले में अपनी जान की बाज़ी लगाकर मासूमों को बचाता है।
जान की नहीं, जहान की फ़िक्र करता है।
परिवार की, गाँव की, देश की शान है- ऐसा मेरे देश का जवान है।
26/11 #MumbaiTerrorAttack के वीरों को नमन।
जय हिंद! pic.twitter.com/fFVQTGjMmx— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 26, 2021
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें