Advertisment

25th September History: राजनीतिक दिग्गजों के जन्मदिन का खास दिन आज, जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं

भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म 25 सितंबर को 1914 में हिसार जिले के तेजाखेड़ा गांव में हुआ था।

author-image
Bansal News
28 November History: आपको याद है आज का दिन, ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री ने छोड़ी थी सत्ता, जाने देश की महत्वपूर्ण घटनाएं

नई दिल्ली। 25th September History: इतिहास में 25 सितंबर की तारीख देश के दो प्रमुख राजनीतिक दिग्गजों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। जाने-माने विचारक, दार्शनिक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर, 1916 को मथुरा में हुआ था। वहीं, भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म 25 सितंबर को 1914 में हिसार जिले के तेजाखेड़ा गांव में हुआ था।

Advertisment

कई राजनेताओं का खास दिन आज

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जब अपनी स्नातक स्तर की शिक्षा हासिल कर रहे थे, उसी वक्त वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संपर्क में आये और आरएसएस के प्रचारक बन गये। हालांकि प्रचारक बनने से पहले उन्होंने 1939 और 1942 में संघ की शिक्षा का प्रशिक्षण लिया था और इस प्रशिक्षण के बाद ही उन्हें प्रचारक बनाया गया था।

वर्ष 1951 में भारतीय जनसंघ की नींव रखी गई थी और इस पार्टी को बनाने का पूरा कार्य उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर किया था।

देवी लाल चौधरी का जन्मदिन भी आज

भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म भी 25 सितंबर को 1914 में हुआ था। वह हरियाणा में 'ताऊ देवी लाल' के नाम से प्रसिद्ध रहे। हरियाणा की राजनीति में उनका बहुत दखल रहा और उसी लोकप्रियता के चलते वह राष्ट्रीय राजनीति के मंच पर भी एक बड़ी भूमिका निभाने में सफल रहे।

Advertisment

देश दुनिया के इतिहास में 25 सितंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1340: इंग्लैंड और फ्रांस ने निरस्त्रीकरण संधि पर हस्ताक्षर किये।

1654: इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार संधि पर हस्ताक्षर किये।

1974 : पांचवी पंचवर्षीय योजना पूर्ण।

1974: अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1984: मिस्र और जॉर्डन के बीच राजनयिक संबंध फिर से बहाल।

1985: अकाली दल ने पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की।

1992: चीन ने लोप नोर,पीआरसी में परमाणु परीक्षण किया।

1914: भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म।

1916: प्रसिद्ध भारतीय विचारक, दार्शनिक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म।

2008: चीन ने अंतरिक्ष यान ‘शेनझोओ 7’ का प्रक्षेपण किया।

2018: महेंद्र सिंह धोनी दुबई में एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व करके 200 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय बने।

Advertisment

2020: मशहूर गायक एस. पी. बालासुब्रमण्यम का कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद निधन।

2020: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) अस्तित्व में आया, भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद की जगह ली। इसे भारत के चिकित्सा शिक्षा संस्थानों और चिकित्सा पेशेवरों के नियमन के लिए नीतियां बनाने का अधिकार है।

ये भी पढ़ें

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: राघव की हुई नीति, रिसेप्शन पार्टी में खुबसूरत नजर आया कपल

Advertisment

Rajkot Incident: गणेश पंडाल के पास नाले का स्लैब गिरने से हुआ हादसा, 12 लोग हुए घायल

Aaj Ka Panchang: सोमवार को सुबह इतने बजे से लग रहा है राहुकाल, शुभ काम करने से पहले पढ़ लें आज का पंचांग

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का सोमवार को भोपाल दौरा, भाजपा कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, जानें पूरी खबर

History Today in History what happend today what happend today in history what happend today in indian history september important days september important days list 25 september 25 september in history 25th September History:
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें