Advertisment

24 घंटे घरों में आएगा पानी: इस शहर के 14 वार्डों के 27 हजार परिवारों को मिलेगी सुविधा, इस दिन से शुरू होगी सप्लाई

24 Hour Water Supply in Chhattisgarh: 24 घंटे घरों में आएगा पानी, इस शहर के 14 वार्डों के 27 हजार परिवारों को मिलेगी सुविधा

author-image
Manya Jain
24 Hour Water Supply in Raipur

24 Hour Water Supply in Raipur

24 Hour Water Supply in Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर वासियों के लिए काम की खबर है. रायपुर के करीब 14 वार्डों में 24 घंटे पानी की सप्लाई की जाएगी.  दरअसल रायपुर स्मार्ट सिटी ने नई पहल की है. इस पहल के अंतर्गत रायपुर के 14 वार्डों में नई पाइपलाइन बिछाने और मॉडर्न सप्लाई सिस्टम को डेवलप करने की तयारी की जा रही है.

Advertisment

इस सिस्टम से महीने के अंत तक 24 घंटे पानी मिलने की सुविधा शुरू हो जाएगी. बता दें इसके लिए करीब 210 किमी लंबी नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी. जिससे 14 वार्डों के 27 हजार घरों को 24 घंटे पानी मिलेगा.

बिछाई गई नई पाइपलाइन 

बता दें रायपुर में नई पाइपलाइन बिछाई गई है जो पुरानी सप्लाई लाइन से अलग है. यदि नई पाइपलाइन में कोई दिक्कत आती है तो पुरानी लाइन को अस्थायी रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है.

इस योजना में मोतिबाग और गंज टंकी को (24 Hour Water Supply in Chhattisgarh) मुख्य केंद्र बनाया गया है. इनसे जुड़े क्षेत्रों की हर गली और मोहल्ले में पानी पहुंचाने के लिए नई पाइपलाइन स्थापित की गई है.

Advertisment

पिछले कुछ महीनों में नई सप्लाई लाइन की टेस्टिंग की जा रही थी, जिसमें कुछ तकनीकी समस्याएं आईं थी, जिन्हें अब ठीक कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें: GST का नया नियम लागू: किरायेदार भी आए दायरे में, इस तरीके से 18% जीएसटी ले सकेंगे वापस

खारुन नदी पानी का मुख्य स्त्रोत 

खारून नदी वर्तमान में पानी का प्रमुख स्रोत है, जिससे शहर को (24 Hour Water Supply in raipur) पानी की आपूर्ति की जाती है। इसके साथ ही गंगरेल बांध भी जलापूर्ति में योगदान देता है। यदि इन दोनों स्रोतों में पानी की कमी होती है, तो 24 घंटे की सप्लाई बनाए रखना कठिन हो सकता है।

नगर निगम के पास पानी की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कोई वैकल्पिक स्रोत उपलब्ध नहीं है, जो भविष्य में समस्याओं का कारण बन सकता है। यह योजना शहरवासियों को पूरे दिन पानी की सुविधा उपलब्ध कराएगी और पानी को स्टोर करने की आवश्यकता कम होगी।

इस पहल से जल प्रबंधन में सुधार की संभावनाएं बनेंगी।

एक घंटे में 300 लीटर पानी सप्लाई 

स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया है कि 24 घंटे की पानी सप्लाई (24 Hour Water Supply in raipur) के लिए एक निर्धारित योजना बनाई गई है. इस योजना के अनुसार, नलों से हर मिनट में पांच लीटर पानी ही सप्लाई किया जाएगा। यानी, एक घंटे में लगभग 300 लीटर पानी की आपूर्ति होगी.

अगर यह सप्लाई 12 घंटे तक जारी रहती है, तो अधिकतम 3600 लीटर पानी (24 Hour Water Supply in Chhattisgarh) उपलब्ध होगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि 24 घंटे की सप्लाई का मतलब यह नहीं है कि पानी लगातार मिलेगा; दरअसल, दिन में ही पानी दिया जाएगा, जबकि रात में टंकियों को भरने की प्रक्रिया चलेगी.

इसलिए, कुल मिलाकर 24 घंटों में भी वास्तविक पानी की आपूर्ति 12 घंटे ही होगी.

ये भी पढ़ें: DRDO की बड़ी कामयाबी: 1500 किमी से अधिक दूरी तक जाने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण, जानें इसकी खासियत

Advertisment
रायपुर नगर निगम न्यूज रायपुर नगर निगम छत्तीसगढ़ water supply news raipur chhattisgarh government CG News Update cg news today cg news in hindi CG news CG Govt cg government 24 Hour Water Supply in raipur 24 Hour Water Supply in Chhattisgarh
Advertisment
चैनल से जुड़ें