Advertisment

Bhopal News: 22 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत, दोस्त बोले- किचन में खाना बनाते समय हुआ था बेहोश

Bhopal News: राजधानी के आईटी में कॉलेज में MBA पढ़ने वाले एक छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। युवक की तबियत बिगड़ने पर

author-image
Agnesh Parashar
Bhopal News: 22 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत, दोस्त बोले- किचन में खाना बनाते समय हुआ था बेहोश

भोपाल। राजधानी के आईटी में कॉलेज में MBA पढ़ने वाले एक छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। युवक की तबियत बिगड़ने पर उसे पटेल नगर स्थित गायत्री हॉस्पिटल ले जाया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

Advertisment

रीवा का रहने वाला है छात्र

पुलिस ने बताया कि छात्र का नाम विवेक सोनी (22) है और वह मूल रुप से रीवा का निवासी है। भोपाल में वह अयोध्या नगर अपने दोस्तों के साथ रहता था।

किचन में खाना बनाते हुए था बेहोश

मृतक विवेक के दोस्तों ने बताया कि वह अपने कमरे पर दोस्तों के साथ खाना बना रहा था। तभी अचानक से उसके सीने में तेज दर्द होना शुरु हो गया। इसके बाद वह बेहोश होकर किचन में गिर गया। इसके बाद हम उसे अस्पताल लेकर गए। विविके ने अपने दोस्तों से कहा कि वह पहले खाना खाएगा। उसके बाद पढ़ाई करेगा।

दोस्त लेकर पुहंचे थे अस्पताल

छात्र के दोस्तों ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7.50 बजे विवेक किचन में सब्जी बनाने गया। वह किचन में सब्जी बनाते हुए बात कर रहा था। विवेक ने सब्जी बनाना शुरू ही किया था, तभी वह गिर गया। जब वह गिरा, उस वक्त वह अपने सीने को हाथ से पकड़े हुए था। कुछ बोल नहीं रहा था। हम उसे पटेल नगर स्थित गायत्री हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisment

हार्ट अटैक से हुई मौत

युवक विवेक सोनी को हार्ट अटैक आया था, उस समय वह सब्जी बना रहा था। तुरंत ही उसके दोस्त उसे गायत्री अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद छात्र का शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें:

MP NEWS: मोहन कैबिनेट के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- सबको नहीं मिलता मंत्री पद

Cabinet Meeting: मोहन यादव की नए कैबिनेट की पहली बैठक आज, किसे मिलेगा कौन सा विभाग

Advertisment

Aaj Ka Shubh Kaal – 26 Dec 2023 Panchang: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष माह की चतुर्दशी तिथि (मंगलवार) का शुभकाल, राहुकाल और दिशाशूल 

MP Weather Update: तापमान में एक से दो डिग्री तक होगी गिरावट, जानें आज कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

MP Cabinet Expansion: मोहन कैबिनेट में सिंधिया कैंप के 3 मंत्री, शिवराज कैबिनेट में थे नौ  

Advertisment
विवेक सोनी MBA छात्र मप्र न्यूज भोपाल न्यूज़ गायत्री हॉस्पिटल भोपाल आईटी कॉलेज भोपाल Vivek Soni MBA Student MP news IT College Bhopal Gayatri Hospital Bhopal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें