Advertisment

22 August Rakshabandhan 2021 : अगर आप चाहते हैं अपने भाई की तरक्की, तो बांधे इस रंग की राखी

author-image
Preeti Dwivedi
22 August Rakshabandhan 2021 : अगर आप चाहते हैं अपने भाई की तरक्की, तो बांधे इस रंग की राखी

नई दिल्ली। पुराने जमाने में रक्षाबंधन पर Rakshabandhan 2021 धागा बांधने की प्रथा थी। फैशन के इस दौर में राखियों की डिजाइनों में भी बदलाव आया। अगर आप अपने भाई की किस्तम को भी राखी के साथ जोड़ना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है।
पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार Color of Rakhi 2021 इस वर्ष भाई—बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन 22 अगस्त रविवार के दिन मनाया जाएगा। आइए हम बताते हैं भाइयों की राशिवार राखियों के रंग...

Advertisment

राशिवार Color of Rakhi 2021 राखियों के रंग —

1-मेष राशि —

मेष राशि का स्वामी मंगल होने के कारण इस राशि के जातकों को लाल रंग की राखी बांधना शुभ होगा। ये रंग उनके जीवन में एनर्जी देकर उत्साह में वृद्धि करेगा।

2-वृष राशि —

वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। फलस्वरूप इन्हें नीले रंग की राखी बांधना चाहिए। ऐसा करने से शुक्र का प्रभाव बढ़ जाएगा। भाई के जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

3-मिथुन राशि —

बुध ग्रह का रंग हरा है। मिथुन राशि की स्वामी बुध ग्रह होने के कारण इन्हें हरे रंग की राखी बांधना शुभ होगा। यह रंग भाई के जीवन में उन्नति और दीर्घायु दिलाएगा।

Advertisment

4-कर्क राशि —

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। मंगल का रंग सफेद है। इन्हें सफेद या चांदी के रंग की राखी पहननी चाहिए। यह उपाय उनके जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाएगा।

5-सिंह राशि —

सिंह राशि का स्वामी सूर्य होने के कारण इस राशि के भाइयों को Color of Rakhi 2021 लाल-पीले रंग की राखी बांधी जानी चाहिए। यह उनके जीवन में शुभता लाएगा।

6-कन्या राशि —

कन्या राशि का स्वामी बुध ग्रह होने के कारण इस राशि के भाइयों को भी हरे रंग की राखी बांधना शुभ होगा।

Advertisment

7-तुला राशि —

तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है, इस राशि के जातकों को नीले या सफेद रंग की राखी बांधना सौभाग्यदायक होगा।

8-वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को इस राखी पर लाल या गुलाबी रंग की राखी बांधना सौभाग्यकारी होगा।

9-धनु राशि —

धनु राशि का स्वामी बृहस्पति होने के कारण इस राशि के जातकों को सुनहरे पीले रंग की राखी बांधना शुभकारक है।

Advertisment

10-मकर राशि —

मकर राशि के स्वामी शनि होने के कारण इस राशि के जातकों को गहरे नीले रंग की राखी बांधने से विशेष लाभ मिलेगा।

11-कुंभ राशि —

कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव ही हैं। शनिदेव का रंग नीला है। अत:इस राशि के जातकों को भी नीले रंग की राखी बांधकर उनकी बहने भाइकी किस्तम खोल सकती हैं।

12- मीन राशि —

मीन राशि का स्वामी गुरू है। अत: इस राशि के जातकों को चमकीले लाल, पीला या नारंगी रंग की राखी बांधने से लाभ होगा।

Lifestyle and Relationship spiritual Religion spirituality Rakshabandhan 2021 22 अगस्त रक्षाबंधन 2021 Color of Rakhi 2021 Rakhi 2021 Rakhi according to zodiac
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें