Advertisment

21 May Ka Rashifal: सप्ताह का आखिरी दिन इनके लिए होगा खास, कन्या राशि के जातकों के बढ़ेंगे दुश्मन

21 May Ka Rashifal:  सप्ताह का आखिरी दिन यानि रविवार का दिन कन्या राशि के लिए खास होने वाला है। इनकी कार्यालय में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। तो वहीं वृष राशि वालों के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। रविवार के लिए क्या कहती है आपकी राशि।

author-image
Preeti Dwivedi
aaj-ka-rashifal

aaj-ka-rashifal

नई दिल्ली। 21 May Ka Rashifal: सप्ताह का आखिरी दिन यानि रविवार का दिन कन्या राशि के लिए खास होने वाला है। इनकी कार्यालय में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। तो वहीं वृष राशि वालों के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। रविवार के लिए क्या कहती है आपकी राशि।

Advertisment

Love : क्यों प्यार में पड़ने के बाद बढ़ जाती हैं धड़कनें, क्यों हो जाते हैं गाल लाल

मेष राशि 

आपके सुख में कमी आएगी। भाग्य आपका कम साथ देगा। दिन आपके लिए मिलाजुला असर देगा। व्यापार सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी दिन सामान्य रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। मां के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

वृष राशि

जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य आपका मामूली साथ दे सकता है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको कई सफलताएं मिल सकती हैं। आपके शत्रु आपसे इस सप्ताह पराजित हो सकते हैं। आपको धन की अच्छी प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आएगी। मानसिक दबाव बढ़ेगा। कचहरी के कार्यों में रिस्क न लें।

Advertisment

मिथुन राशि

अगर आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में कामयाबी मिलेगी। कुछ आर्थिक नुकसान हो सकता है। कृपया सावधान रहें। बाकी दिनों में धन आने का योग है। आपके संतान से भी आपको सहयोग प्राप्त होगा। कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होने की कम उम्मीद है।

कर्क राशि

माता को कष्ट हो सकता है। कचहरी के कार्यों में काफी सफलता मिलेगी। खर्चे में कमी आएगी। धन लाभ हो सकता है। अधिकारी-कर्मचारियों को कार्यालय में प्रतिष्ठा मिलेगी। आपके सुख में कमी आएगी।

MP Election 2023: 24 मई को दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, MP के ये टॉप लीडर होंगे शामिल

Advertisment

सिंह राशि

कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आपके शत्रु आप से पराजित होंगे। भाग्य थोड़ा बहुत साथ देगा। व्यय में कमी आएगी। आय बढ़ेगी। धन आने का योग है। आपको अपने अधिकारी की नाराजगी सहनी पड़ेगी।

कन्या राशि

धन किसी भी दिन आ सकता है। आप के गुस्से में वृद्धि हो सकती है। आपके संतान की उन्नति होगी। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक क्लेश हो सकता है। भाग्य से आपको बहुत-बहुत नहीं मिलेगा। कार्यालय में आपकी तारीफ होगी। नए-नए शत्रु बन सकते हैं। धन आने का अच्छा योग है। धन प्राप्त करने के लिए आपको भी प्रयास करना पड़ेगा।

तुला राशि

आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। संतान की उन्नति हो सकती है। छोटी मोटी दुर्घटना भी हो सकती है। कृपया इनसे सतर्क रहें। आपका स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। परंतु बाकी दिनों में आप अपने कार्यालय में सतर्क रहें। भाग्य आपका पूरा साथ देगा।

Advertisment

वृश्चिक राशि

दुर्घटनाओं से आप बचेंगे। जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। नए नए शत्रु बन सकते हैं। आपके क्रोध की मात्रा में वृद्धि हो सकती है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु कमर और गर्दन में दर्द हो सकता है या नसों की कोई बीमारी हो सकती है।

Vastu Combing After Sunset : सूर्यास्त के बाद क्यों नहीं की जाती कंघी! बाल खोलकर रखना भी होता है अशुभ

धनु राशि

आपको अपनी संतान से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में आपको परेशानी आएगी। धन के लाभ में कमी आएगी। अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत उत्तम है। विवाह के सुंदर प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी।

मकर राशि

आपके सुख में वृद्धि होगी। कोई नई संपत्ति भी खरीद सकते हैं। आपको उत्तम स्वास्थ्य के साथ में धन राशि की भी प्राप्ति होगी। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी बाधा आ सकती है। उनको ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या खून संबंधी कोई बीमारी हो सकती है।

कुंभ राशि

लंबी दूरी की यात्रा का भी योग है। संतान से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह ठीक रहेगा। गर्दन कमर या नसों का रोग इस वर्ष आपको हो सकता है।

मीन राशि

कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। थोड़ी मात्रा में धन भी आ सकता है। भाग्य आपका साथ देगा। दिन आपके लिए ठीक है। आपके सुख में वृद्धि होगी। जनता में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। शत्रुओं पर आपको विजय प्राप्त हो सकती है।

Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आज कल्चुरी समाज करेगा प्रर्दशन, FIR पर अड़े

Astrology jyotish Aaj ka rashifal aaj ka panchang dainik rashifal 21 May Ka Rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें