Advertisment

21 February History: सहस्त्राब्दी के पहले कुंभ का समापन, जानिए आज का इतिहास

21 February History: सहस्त्राब्दी के पहले कुंभ का समापन, जानिए आज का इतिहास 21 February History, know today's history

author-image
Bansal Desk
24 February history: एप्पल के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स का जन्म, जानिए आज का इतिहास

नई दिल्ली। हमारे देश में धर्म और आस्थाओं का एक खास स्थान है। कुंभ का आयोजन भी आस्था का ऐसा ही विशालतम रूप है। हर 12 वर्ष बाद आने वाला महाकुंभ विश्व के सबसे बड़े मानव समागम के रूप में इतिहास की किताबों में दर्ज है। भारत के कुंभ मेले को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने दुनिया की सबसे बड़ी शांतिपूर्ण मानव सभा के रूप में मान्यता दी है।  2001 में इस सदी के पहले महाकुंभ का आयोजन किया गया था और 21 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन इस कुंभ का समापन हुआ।

Advertisment

देश-दुनिया के इतिहास में 21 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1948 : स्वतंत्र भारत के संविधान का मसौदा राष्ट्रपति को पेश किया गया।

1965 : विवादित राष्ट्रवादी अश्वेत नेता मालकॉम एक्स की अमेरिका में हत्या कर दी गई। न्यूयार्क में उन्हें उनके 400 समर्थकों के सामने गोली मार दी गई। हत्या के पीछे नेशन ऑफ इस्लाम नाम के एक संगठन का हाथ होने का संदेह।

1972 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड पी निक्सन ने चीन की यात्रा कर दोनो देशों के बीच पिछले 21 साल के दुराव को समाप्त किया।

Advertisment

1999 : यूनेस्को ने 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया।

1999 : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच लाहौर घोषणा पर समझौता।

2001 : सहस्त्राब्दी के पहले महाकुंभ का समापन।

2004 : देश की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने डब्ल्यू टी ए खिताब जीतकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।

Advertisment

2008 : पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता आसिफ़ अली जरदारी ने मुस्लिम लीग (एन) के नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ से हाथ मिलाया।

2013 :  हैदराबाद में एक के बाद एक बम धमाकों में 17 लोगों की मौत, सौ से ज्यादा लोग घायल।

History 21 feb history 21 february 21 february 1952 21 february history 21 february history in bangla 21 february history of india 21 february history of world 21 february history significance 21 february indian history 21 february ka history 21 february ka itihas 21 february song 21 february world history 21th february indian history february 21 history february 21st in history february 21st in indian history history of 21 february
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें