Advertisment

21 August Rashifal 2024: बुधवार को मेष वालों को रहना होगा सावधान, किस पर बरसेगी गणेश जी कृपा

बुधवार को मेष वालों को रहना होगा सावधान, किस पर बरसेगी गणेश जी कृपा 21 August Ka Rashifal 2024 Aries people should be careful on Wednesday, who will get blessings of Lord Ganesha read daily horoscope hindi news pds

author-image
Preeti Dwivedi
21 August Rashifal 2024: बुधवार को मेष वालों को रहना होगा सावधान, किस पर बरसेगी गणेश जी कृपा

 21 August Ka Rashifal 2024: बुधवार का दिन मेष राशि वालों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। इस राशि के जातकों के विवाह संबंध में बाधा आ सकती है। चलिए जानते हैं आपके लिए बुधवार 21 अगस्त 2024 का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा।

Advertisment

 मेष राशि

कम मात्रा में धन आएगा। विवाह संबंधित कार्यों में आपको बाधा आएगी। मेष राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी बाधाएं आ सकती हैं। सुख में भी कमी आ सकती हैं। इस दौरान व्यापार ठीक चलेगा। संतान से आपको सहयोग नहीं मिलेगा।

वृष राशि

संतान आपका सहयोग कम कर पाएगी।  दुर्घटना भी हो सकती है। धन आने के योग हैं। यदि कोर्ट में आपका कोई मुकदमा है तो आपको हार मिल सकती है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी।

मिथुन राशि

स्वास्थ्य की दृष्टि से आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में बाधा आएगी। अतः कचहरी के कार्यों को टालने का प्रयास करें। कार्यालय में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। भाग्य आपका साथ देगा।

Advertisment

कर्क राशि

कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता की उम्मीद कम है।  स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। शत्रुओं से आपको सावधान रहना होगा।

सिंह राशि

व्यापार सामान्य रहेगा। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है। शत्रुओं से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। छोटी मोटी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसलिए सावधान रहें।

कन्या राशि

स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रह सकता है।

Advertisment

पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।वाहन आपको सावधानी से चलाने की सलाह दी जा रही है। इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा का योग है।

तुला राशि

आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा नहीं होगा। इसके लिए आपको प्रयास करना पड़ेगा। भाग्य से कम मदद मिलेगी। यदि कोर्ट में मामले पेंडिंग हैं तो सफलता मिल सकती है। सन्तान की ओर से सहयोग मिलेगी।

वृश्चिक राशि

भाग्य से आपको मदद कम ही मिलेगी। भाई बहनों से आपको अनबन से सामना करना पड़ता था। कचहरी के कार्यों में आपको सफलता के योग हैं।कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण रहेगा। अधिकारियों से आपकी अनबन हो सकती है।

Advertisment

धनु राशि

विरोधी परास्त होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। विवाह के प्रस्ताव आपके जीवन में आ सकते हैं। पिता का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रहे सकते हैं। अविवाहितों के लिए समय उत्तम है।

मकर राशि

प्रेम प्रसंगों में वृद्धि होगी। अविवाहित जातकों के विवाह के नए प्रस्ताव आ सकते हैं। अच्छी मात्रा में धन आने का योग है। परंतु इसके लिए आपको कुछ विशेष प्रयास करने होंगे। व्यापार उत्तम गति से चलेगा।कार्यालय में आपको परेशानी हो सकती है। आपके स्वास्थ्य में भी थोड़ी बहुत बाधा आ सकती है। शरीर से खून भी निकल सकता है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ राशि

संतान को सुख मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। पजीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। हो सकता है लंबी दूरी की यात्रा भी जाएं। रीक्षा परिणाम उत्तम आएंगे। माता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा।

मीन राशि

संतान की ओर से सहयोग मिलेगा। अगर आप विद्या​र्थी हैं तो छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है। भाई बहनों के साथ आपके संबंध उत्तम रहेंगे। धन आने का योग है। कचहरी के कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें: 

Bathroom Vastu Tips: क्या आप भी रखते हैं बाथरूम में ये वस्तुएं, इस वास्तु दोष से आप जल्द हो जाएंगे कंगाल

daily horoscope dainik rashifal 21 august rashifal 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें