Advertisment

ओडिशा में कोविड-19 के 206 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

भुवनेश्वर, नौ जनवरी (भाषा) ओडिशा में कोविड-19 के 206 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद शनिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,31,602 हो गई। वहीं, एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,891 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Advertisment

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में से 119 मामले विभिन्न पृथक-वास केंद्रों से सामने आए हैं।

राज्य में अब तक इस खतरनाक वायरस से 1,891 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में 2,124 लोगों का उपचार चल रहा है और 3,27,534 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

भाषा शुभांशि नीरज

नीरज

Advertisment
चैनल से जुड़ें