Advertisment

Mahindra New Launch 2025: नया लुक, दमदार फीचर्स और शानदार कम्फर्ट, महिंद्रा ने लॉन्च की नई Bolero और Bolero Neo

Mahindra New Launch 2025: नया लुक, दमदार फीचर्स और शानदार कम्फर्ट, महिंद्रा ने लॉन्च की नई Bolero और Bolero Neo

author-image
Ujjwal Jain
Mahindra New Launch 2025: नया लुक, दमदार फीचर्स और शानदार कम्फर्ट, महिंद्रा ने लॉन्च की नई Bolero और Bolero Neo

हाइलाइट्स 

  • नई बोलेरो की शुरुआती कीमत ₹7.99 लाख
  • लेदरट सीट्स और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • बोलेरो नियो में 100 बीएचपी का mHawk इंजन
Advertisment

Mahindra New Launch 2025:भारत की सड़कों पर दशकों से राज करने वाली बोलेरो अब अपने नए और मॉडर्न अवतार में आ चुकी है। महिंद्रा ने 2025 Bolero और Bolero Neo को लॉन्च कर SUV बाजार में फिर से हलचल मचा दी है। नई डिजाइन, लग्जरी इंटीरियर और दमदार इंजन के साथ यह SUV एक बार फिर लोगों का दिल जीतने को तैयार है।

नई Bolero के वेरिएंट्स और कीमतें

महिंद्रा ने नई बोलेरो को चार वेरिएंट्स  B4, B6, B6 (O) और B8 में लॉन्च किए है। इसकी कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होकर 9.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

publive-image

वेरिएंटकीमत (एक्स-शोरूम)
B4₹7.99 लाख
B6₹8.69 लाख
B6 (O)₹9.09 लाख
B8₹9.69 लाख

इंजन और परफॉर्मेंस

नई बोलेरो में वही भरोसेमंद 1.5-लीटर mHawk75 डीजल इंजन दिया गया है, जो 75 बीएचपी की पावर और 210 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करता है। SUV में नया 5-स्लैट फ्रंट ग्रिल, नए अलॉय व्हील्स और आकर्षक Stealth Black कलर इसे और भी स्टाइलिश बनाते हैं।

ये भी पढ़ें:Will on Plain Paper: क्या सादे कागज पर लिखी वसीयत से मिल सकती है प्रॉपर्टी? जानिए क्या कहता है कानून

इंटीरियर हुआ ज्यादा प्रीमियम

महिंद्रा ने बोलेरो के केबिन में बड़ा अपग्रेड दिया है। अब इसमें लेदरट सीट्स, 17.8 सेमी टचस्क्रीन और स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स शामिल हैं। अंदर का डिज़ाइन अब ज्यादा मॉडर्न और कम्फर्टेबल फील देता है।

Bolero Neo: अब और यूथफुल लुक में

नई बोलेरो नियो में 1.5-लीटर mHawk डीजल इंजन दिया गया है जो 100 बीएचपी पावर और 260 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है। यह SUV अब ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन में उपलब्ध है। नया Jeans Blue कलर, वर्टिकल ग्रिल और R16 अलॉय व्हील्स इसके लुक को और फ्रेश बनाते हैं।

publive-image

वेरिएंटकीमत (एक्स-शोरूम)
N4₹8.49 लाख
N8₹9.29 लाख
N10₹9.79 लाख
N11₹9.99 लाख

RideFlo टेक्नोलॉजी से मिलेगा स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस

Bolero Neo में दी गई नई RideFlo टेक्नोलॉजी फ्रीक्वेंसी-सेलेक्टिव डैम्पिंग के जरिए सस्पेंशन को और बेहतर बनाती है। लंबी यात्राओं के दौरान गाड़ी चलाना अब पहले से ज्यादा आरामदायक और स्टेबल हो गया है।

भरोसेमंद बोलेरो अब मॉडर्न अंदाज़ में

महिंद्रा ने बोलेरो और बोलेरो नियो को इस तरह अपग्रेड किया है कि उनका क्लासिक दमदार लुक बना रहे, लेकिन फीचर्स पूरी तरह मॉडर्न हों। कम कीमत में ज्यादा वैल्यू देने वाली यह SUV अब सीधे Ertiga और Triber जैसी गाड़ियों को टक्कर देती दिखेगी।

ये भी पढ़ें:New Smartphone Launches: इस हफ्ते लॉन्च होंगे सैमसंग-वीवो सहित 4 दमदार मोबाइल,देखें किस फोन में है सबसे पावरफुल फीचर 

Advertisment
car news SUV Launch Mahindra Bolero 2025 Bolero Neo Auto Update
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें