Advertisment

20 साल का युवक 15 साल बड़ी दो बच्चों की मां से शादी करने पर अड़ा, मना करने पर काटा गला

20 साल का युवक 15 साल बड़ी दो बच्चों की मां से शादी करने पर अड़ा, मना करने पर काटा गला 20-year-old-boy-adamant-to-marry-mother-of-two-children-15-year-old-cut-throat-on-refusal

author-image
Bansal News
20 साल का युवक 15 साल बड़ी दो बच्चों की मां से शादी करने पर अड़ा, मना करने पर काटा गला

सागर। प्रदेश के सागर जिले में एक 20 साल के युवक ने अपना दो बार ब्लेड से काट लिया। युवक अपनी उम्र से 15 साल बड़ी और दो बच्चों की मां से शादी करने की जिद पर अड़ा है। जब महिला के घरवालों और युवक के घरवालों ने शादी से इनकार किया तो युवक ने ब्लेड से गला काट लिया। लड़के के घरवाले युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से युवक प्राथमिक उपचार के बाद फिर से भाग गया और अगले दिन एक बार फिर वही तमाशा किया।

Advertisment

यह है पूरा मामला...
मामला मोतीनगर थाना क्षेत्र के संत रविदास वॉर्ड का है। यहां रहने वाला एक 20 साल का युवक अरविंद पास में ही रहने वाली एक महिला से शादी करने की जिद पर अड़ा है। महिला की उम्र 35 साल है और उसके दो बच्चे हैं। महिला के एक बच्चे की उम्र 7 साल और दूसरे की 5 साल है। युवक का कुछ समय से महिला के घर आना जाना है। युवक महिला से शादी करने की जिद पर अड़ा है।

वहीं महिला और युवक के घरवाले इसके लिए राजी नहीं है। युवक ने जिद में आकर रविवार दोपहर खुद का ब्लेड से गला काट लिया। वहां मौजूद लोग युवक को अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक फिर भाग गया। रात भर युवक घर पर रहा और सोमवार सुबह एक बार फिर अपनी जिद पर अड़ गया। जब उसकी बात नहीं सुनी गई तो उसने फिर से ब्लेड अपने गले पर फेर ली। युवक का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

पति के साथ नहीं रहती महिला
युवक के परिजनों ने बताया कि महिला यहां अकेली रहती है। उसका पति उसके साथ नहीं रहता है। अरविंद का कुछ सालों से महिला के घर आना-जाना है। एक बार महिला के मायके वालों ने युवक को महिला के घर पकड़ लिया था तो पीटकर भगाया था। अब अरविंद महिला से शादी करने पर अड़ा है। पुलिस ने बताया कि अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही जांच की जाएगी।

Advertisment
yuvak ne kata gala yuvak love 15 year older woman yuvak gala cutting shadi karne par ada Sagar CG Breaking News Bnsal News Bhopal breaking news Bansal News MP CG bhopal Bansal News Live Tv Bansal News bansal mp today news bansal mp news bansal mp Bansal Group bansal bhopal news arvind 2 bachho ki ma se shadi karne par ada
Advertisment
चैनल से जुड़ें