Advertisment

20 Oct Ka Rashifal 2022 : भौतिक सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि, क्या कहती है आपकी राशि

author-image
Preeti Dwivedi
Horoscope 9 March : राशिफल 9 मार्च इन राशि वालों को आज हो सकता है आर्थिक कष्ट

नई दिल्ली। 20 Oct Ka Rashifal 2022 गुरूवार के दिन सूर्य, शुक्र दोनों की तुला राशि में हैं। इनकी युति से कुछ राशि के जातकों पर अच्छा तो किसी पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में आपकी राशि क्या कहती है चलिए जानते हैं गुरूवार 20 अक्टूबर का राशिफल।

Advertisment

मेष राशि
पेट में पीड़ा हो सकती है। आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। धन की आवक ज्यादा होगी। व्यापार उत्तम चलेगा। शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है। परंतु उनसे कोई डरने की आवश्यकता नहीं है। आपके क्रोध में वृद्धि होगी। भाग्य सामान्य रहेगा।

वृष राशि —

भाई से संबंधों में गिरावट आएगी। आपके एक भाई को कष्ट हो सकता है। आप अपने जीवन साथी के उत्तम स्वास्थ्य के लिए शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 7 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

मिथुन राशि
भाग्य कम साथ देगा। शनिवार को व्रत रखने और पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर सात बार परिक्रमा करने से लाभ हो सकता है। भौतिक सुख—सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धन की मात्रा में काफी वृद्धि होगी। हो सकता है नई कार, नई चीज खरीद सकें। संतान की उन्नति होगी। संतान के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे।

Advertisment

कर्क राशि
आर्थिक रूप से आपको धन की कमी बन सकती है। भाग्य साथ देगा। इस राशि के जातकों को महिलाओं से सहयोग मिलेगा। संतान को उन्नति प्राप्त होगी। मंगलवार का व्रत करने और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर पूजन करें।

सिंह राशि
स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। अगर आप शादी का इंतजार कर रहे हैं तो आपके जीवन में ये इंतजार खत्म हो सकता है।

कन्या राशि
उनका स्वास्थ्य अत्यंत अच्छा रहेगा। हर जगह सफलताएं प्राप्त होंगी। भाग्य अच्छा साथ देगा। धन की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कार्यालय में आपका अपने अधिकारियों से संघर्ष हो सकता है। दुर्घटना हो सकती है। आप मंगलवार का व्रत करें। मंगलवार को ही हनुमान जी के मंदिर में जा कर पूजा अर्चना करें। दिन अति उत्तम है।

Advertisment

तुला राशि
अविवाहित जातकों के विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। भाग्य से कम मदद प्राप्त होगी। कचहरी के कार्यों में असफलता का योग है। भाइयों से संबंध ठीक होंगे। तुला राशि के जातकों का स्वास्थ्य नरम थोड़ा गरम रहेगा। कार्यालय में स्थिति में मजबूती आएगी। अपने और अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लिए राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें।

वृश्चिक राशि
धन आने का उत्तम योग है। व्यापार में वृद्धि होगी। कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आपके संतान को और बहनों को कष्ट होगा। आपको दुर्घटनाओं के प्रति सतर्क रहना चाहिए। अपने घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें।

धनु राशि
योजनाओं पर कार्य प्रारंभ करेंगे वे आगे चलकर के आपको अत्यंत धन प्रदान करेंगी। भगवान शिव का अभिषेक करवाएं। आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं।

Advertisment

मकर राशि

अगर आप छात्र हैं तो पढ़ाई में बाधा आ सकती है। संतान आपका सहयोग नहीं करेगी । धन की सामान्य प्राप्ति ही संभव है। गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा।

कुंभ राशि
आपका या आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। सुख के साधनों में कमी आएगी। भाग्य आपका बहुत साथ देगा। आप रुद्राष्टक का पाठ करें और शिवजी का अभिषेक करें। व्यापार में वृद्धि का योग है। शत्रु परास्त होंगे। कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन राशि
आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। गलत रास्ते से धन आने का योग है। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें तथा प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल अर्पण करें। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विवाह संबंधों में बाधा आएगी।व्यापार तेजी से आगे बढ़ेगा।

Mangal Vakri 2022 : भूमि पुत्र इस दिन से मचाएंगे उठा-पटक, हर क्षेत्र में मचेगी उथल-पुथल

Vastu Tips : घर में कहां लगाना चाहिए आइना, जान लें क्या कहता है वास्तु

Dhanteras 2022 : धनतेरस 22 अक्टूबर को, कहीं आप भी तो नहीं खरीदते इस दिन ये सामान

Rashifal Aaj ka rashifal makar rashifal 2022 Rashifal Today 20 Oct Ka Rashifal 2022 : 20 october 2022 dainik rashifal bengali 20 october 2022 ka rashifal 20 october 2022 tula rashifal 20 october kumbh rashifal 2022 ajker rashifal 20 october 2022 kanya rashifal 20 october 2022 kark rashi 20 october 2022 kark rashifal 20 october 2022 kumbh rashi 20 october 2022 makar rashifal 20 october 2022 rashifal 20 october 2022 tula rashi 20 october 2022 tula rashifal 20 october 2022
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें