Advertisment

20 Nov 2022 ka Rashifal : इन राशियों का सप्ताह का आखिरी दिन बीतेगा सुकून से, पढ़े रविवार का राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
आज का राशिफल 7 नवंबर 2020: पुष्य नक्षत्र आज, इन राशियों के धन वृद्धि के योग, जानें आपना राशिफल

नई दिल्ली। 20 Nov 2022 ka Rashifal पूरे सप्ताह के काम के बाद आता है astrology सुकून भरा दिन यानि रविवार। ऐसे में यदि आप भी जानना चाहते हैं life style कि संडे का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आने वाला है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि रविवार को आपके तारे क्या कह रहे हैं।

Advertisment

मेष राशि
आपके पास अच्छा धन आ सकता है। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए। भाग्य कोई बहुत अच्छा साथ नहीं देगा। संतान का सहयोग भी आपको कम मिलेगा। प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें तथा रुद्राष्टक का पाठ करें।

वृष राशि
आपके जीवन साथी को कई क्षेत्रों में सफलताएं प्राप्त होगी। व्यापार ठीक ठाक चलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंध बनाने में भी सफलता मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। आपके सुख में कमी आएगी। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। आप गाय को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन राशि
आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। कचहरी के मामलों में आप को हार मिल सकती है। भाइयों और बहनों से क्लेश बढ़ेगा। कार्यालय में आप थोड़ा बहुत परेशान हो सकते हैं। आपको अपनी संतान का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। गलत रास्ते से धन आ सकता है। गुरुवार के दिन व्रत रखें और भगवान राम या कृष्ण जी के मंदिर में जा कर पूजा पाठ करें।

Advertisment

कर्क राशि
आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके संतान की पदोन्नति हो सकती है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। थोड़ा बहुत धन आने का योग है। व्यापार में उन्नति होगी। राम रक्षा स्त्रोत का प्रतिदिन जाप करें।

सिंह राशि
आप कोई बड़ी चीज खरीद सकते हैं। जनता में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। शत्रु बढ़ेंगे। आपका स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। आपको अपने संतान से कोई विशेष मदद नहीं मिल पाएगी। छात्रों की पढ़ाई में व्यवधान आ सकता है। शुक्रवार को मंदिर में जाकर भिखारियों के बीच में चावल का दान दें।

कन्या राशि
अविवाहित जातकों के विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपके जीवनसाथी के पेट में पीड़ा हो सकती है। आपकी संतान सुखी रहेगी। भाइयों और बहनों से संबंध ठीक-ठाक रहेगा। भाग्य से आपको थोड़ी बहुत मदद मिल पाएगी। 19 और 20 नवंबर सप्ताह में आप के सबसे अच्छे दिन हैं। 17 और 18 नवंबर को आप कई कार्यों में असफल हो सकते हैं। विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें।

Advertisment

तुला राशि
आपके पास धन आने का उत्तम योग है। आपके साथ छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। भाइयों के साथ आपका वैर बढ़ेगा। विवाहित जातकों के विवाह में बाधा आएगी। गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

वृश्चिक राशि
आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी तकलीफ आ सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। बहनों से बहुत अच्छे संबंध रहेंगे। संतान के साथ संबंधों में बाधा आ सकती है। पढ़ाई में व्यवधान आएंगे। शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि
कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। आप के सुख में कमी आ सकती है। भाग्य कम साथ देगा। मंगलवार का व्रत करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जा कर पूजा पाठ करें।

Advertisment

मकर राशि
आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके पास धन आने का अच्छा योग है। आपको अपनी पुत्री से सुख प्राप्त होगा। पुत्री से आपको बहुत सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को पढ़ाई में परेशानी आ सकती है। कचहरी में स्थिति आपकी खराब हो सकती है। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

कुंभ राशि
आपके पास गलत रास्ते से धन आने का योग है। भाग्य साथ देगा। दूर की यात्रा पर आप जा सकते हैं। कार्यालय में आपको अपने अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। आपके अधीनस्थ आपको परेशान कर सकते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा गिर सकती है। नए शत्रु बन सकते हैं। शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाएं और पीपल की सात बार परिक्रमा करें। इसके अलावा आपको शनिवार को शनि देव का पूजन करना चाहिए।

मीन राशि
मीन राशि के अविवाहित जातकों के पास विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। आपके कई बिगड़ते हुए काम बन सकते हैं। धन आने का अच्छा योग है। भाइयों से तनाव रहेगा। एक बहन से अच्छे संबंध रहेंगे। आपको और आपके जीवन साथी को पेट में तकलीफ हो सकती है। अपने माता और पिता का प्रातः काल चरण स्पर्श करें।

Advertisment

rashifal aaj ka rashifal 2022 november 2022 rashifal makar rashi nov 2022 kanya rashifal 2022 aaj makar rashifal aaj ka tula rashifal aaj ka rashifal tula aaj ka rashifal mesh aaj ka rashifal kark 20 Nov 2022 ka Rashifal : "rashifal 20 november 2022" "aaj-ka-rashifal-20-nov-2022"
Advertisment
चैनल से जुड़ें