Advertisment

लद्दाख में आईटीबीपी के 20 कर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली/लेह, 16 जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के कोविड-19 के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने के बाद शनिवार को लद्दाख में तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 20 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया।

Advertisment

बल के प्रवक्ता विवेक कुमार पांडे ने दिल्ली में बताया कि लेह में सेक्टर अस्पताल में आईटीबीपी के कुल 20 कर्मियों को कोविड-19 टीका लगाया गया और इनमें दो महिला अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कात्यायनी शर्मा पांडे और चिकित्सा अधिकारी डॉ स्केलजांग एंग्मो शामिल हैं।

चीन के साथ लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की निगरानी के लिए लद्दाख क्षेत्र में बल के जवान बड़ी संख्या में तैनात है।

प्रवक्ता ने बताया कि उनकी चिकित्सा शाखा के कर्मियों को देश के अन्य हिस्सों में भी टीका लगाया गया है।

Advertisment

प्रधानमंत्री ने टीकाकरण अभियान की शनिवार की सुबह वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से शुरुआत की।

सरकार के मुताबिक, सबसे पहले एक करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले करीब दो करोड़ कर्मियों और फिर 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीके की खुराक दी जाएगी। बाद के चरण में गंभीर रूप से बीमार 50 साल से कम उम्र के लोगों का टीकाकरण होगा।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें