Advertisment

Aaj ka Rashifal: गुरुवार को वृश्चिक राशि वालों को नई नौकरी के साथ मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, तुला को प्रमोशन के योग

Aaj ka Rashifal 20 Feb: गुरुवार को वृश्चिक राशि वालों को नई नौकरी के साथ मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, तुला को प्रमोशन के योग 20-feb-2025-guruvar-ka-rashifal-mesh-vrash-kark-tula-mithun-vrashchik-daily-horoscope-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj-ka-Rashifal-20-Feb-2025

Aaj-ka-Rashifal-20-Feb-2025

Aaj ka Rashifal 20 Feb 2025 Daily Horoscope: 20 फरवरी गुरुवार का दिन कुछ जातकों के लिए खुशियों की बहार लेकर आएगा।

Advertisment

ग्रहों की चाल (Grah Gochar) के अनुसार गुरुवार को वृश्चिक राशि वालों को नई नौकरी के साथ बड़ी खुशखबरी मिल सकती है तो वहीँ तुला राशि वालों को प्रमोशन के योग बनते दिख रहे हैं.

आपकी रा​शि में क्या खास है, पढ़ें गुरुवार का राशिफल (Guruvar ka Rashifal)।

मेष राशि का राशिफल (Mesh Rashi Rashifal)

मेष राशि के लिए दिन उलझनों भरा रह सकता है। आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में थोड़ी मानसिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं। पुराना कर्ज चुका पाएंगे। हो सकता है नई गाड़ी खरीदने के लिए लोन ले लें।

Advertisment

वृषभ राशि राशिफल (Vrishabh Rashi Rashifal)

इन जातकों को गुरुवार का दिन शुभकारी रहेगा। हो सकता है किसी चीज को लेकर कोई एग्रीमेंट साइन करें। विवाह में आ रही रुकावट दूर होगी। काम का बोझ बढ़ने से तनाव हो सकता है लेकिन उसे लेकर अब तनाव न लें। एकाग्रता के साथ काम करने से सफलता मिलेगी। संतान की ओर से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन राशि राशिफल (Mithun Rashi Rashifal)

मिथुन राशि वालों को नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। अगर आप व्यापारी हैं तो नया एग्रीमेंट हो सकता है। मित्र से मुलाकात हो सकती है। लेन—देन के काम में सावधानी रखें। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। व्यर्थ के वाद विवाद से बचेंगे तो ही बेहतर है।

यह भी पढ़ें: Delhi CM Rekha Gupta: शपथ ग्रहण के पहले दिल्ली सीएम का बड़ा ऐलान, महिलाओं के खाते में इस दिन से आने लगेंगे 2500 रुपए

Advertisment

कर्क राशि राशिफल (Kark Rashi Rashifal)

इन जातकों का मन फालतू के कामों में ज्यादा लगेगा। छोटों की गलतियां नजरअंदाज करें। आपको अपने खान-पान ध्यान दें। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा। वरना मन परेशान हो सकता है। हो सकता है फैमिली में कोई काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है।

सिंह राशि राशिफल (Singh Rashi Rashifal)-

इन जातकों को गुरुवार को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आप में नेतृत्व क्षमता भी बढ़ेगी। परिवार में भाई—बहनों का साथ मिलेगा। प्रापर्टी संबंधी विवाद सुलझेंगे। तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। करियर को लेकर किसी बड़ी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। लंबे समय बाद मित्र से मुलाकात हो सकती है।

कन्या राशि राशिफल (Kanya Rashi Rashifal)

कन्या राशि वालों को गुरुवार का दिन तनाव ला सकता है। कार्यस्थल पर आपको कोई पनिशमेंट दे सकता है इसलिए सावधान रहें। हो सकता है अधिकारी आपसे नाराज हो जाएं। हो सकता है लंबी दूरी की यात्रा हो जाए। वाणी पर संयम करने की सलाह दी जा रही है।

Advertisment

यह भी पढ़ें:Shiv Mantra: महिलाओं को क्यों नहीं करना चाहिए ॐ का उच्चारण, पंचाक्षर या षठाक्षर मंत्र कौन सा करना होता है ज्यादा शुभ

तुला राशि राशिफल (Tula Rashi Rashifal)

इन जातकों के लिए दिन व्यस्तता भरा रहेगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। आय के स्रोत बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। विरोधी काम में रुकावट डालने का प्रयास कर सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

वृश्चिक राशि राशिफल (Vrishchik Rashi Rashifal)

इन जातकों को भी गुरुवार को थोड़ा सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। अचानक खुशी लाभ होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो वह तलाश भी पूरी हो सकती है। हो सकता है कोई बड़ी खुशखबरी मिल जाए।
आपको व्यर्थ के खर्चों पर कंट्रोल करने की सलाह दी जा रही है।

धनु राशि राशिफल (Dhanu Rashi Rashifal)

धनु राशि वालों को गुरुवार का दिन एनर्जी लेकर आएगा
धनु राशि के जातकों के लिए दिन एनर्जी लेकर आएगा। हो सकता है किसी व्यापारिक यात्रा पर जाएं। जीवनसाथी के साथ वाद—विवाद हो सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ें तो ही अच्छा है।

मकर राशि राशिफल (Makar Rashi Rashifal)

मकर राशि वालों को लव लाइफ के लिहाज से दिन अच्छा है। काम और परिवार में बेलेंस बनाकर चलें। एक्सपोर्ट इमपोर्ट के काम से जुड़े लोगों के पास गलत रास्ते से धन आ सकता है। जरूरी कामों को प्राथमिकता दें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal: शुक्रवार को वृश्चिक और कन्या को नौकरी में प्रमोशन के योग, मीन वाले धन संबंधी कामों में रहें सावधान!

कुंभ राशि राशिफल (Kumbh Rashi Rashifal)

इन जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। दिन लाभ कराएगा। हो सकता है आपको समाज में सम्मानित किया जाए। परिवार में पुराने मनमुटाव को भुलाकर आगे बढ़ने की सलाह आपको दी जा रही है। स्किन एलर्जी से संबंधित परेशानी बढ़ सकती है।

मीन राशि राशिफल (Meen Rashi Rashifal)-

इन जातकों को कर्ज से छुटकारा मिलेगा। आपमें निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा। आर्थिक स्थिति आपकी पहले से बेहतर रहेगी। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको लाभ हेागा। साझेदारी में काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो थोड़ा सतर्क रहें। नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं।

यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2025: कब है महाशिवरात्रि, 26 या 27 फरवरी, जानें क्या है घर पर शिवलिंग स्थापित करने का सही तरीका और नियम

jyotish Aaj ka rashifal Astrology Hindi News 20 Feb ka Rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें