Advertisment

20 Dec 2022 ka Rashifal : मंगलवार का दिन इनके लिए होगा खास, शनि देव सफल कराएंगे हर काम

author-image
Preeti Dwivedi
aaj-ka-rashifal

aaj-ka-rashifal

नई दिल्ली। 20 Dec 2022 ka Rashifal  सप्ताह का दूसरा दिन यानि मंगलवार कुछ खास राशियों के लिए विशेष होने वाला है वो इसलिए क्योंकि इन्हें कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। तो वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। पंडित अनिल पांडे से जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां।

Advertisment

मेष राशि
धन आने का योग है। सुख में वृद्धि होगी। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ईश्वर की कृपा की वर्षा हो सकती है। बशर्ते आप भी प्रयास करें। कार्यालय में आपकी स्थिति पहले से अच्छी हो सकती है। भाई बहनों से संबंध अच्छा रहेगा। माता जी के गर्दन और कमर में पीड़ा हो सकती है।

वृष राशि
सफलता दायक ग्रह शनि है। शनि की मदद से आप कई कार्यों को सफलतापूर्वक कर सकते हैं। दुर्घटनाओं से सावधान रहने का प्रयास करें। धन आने का उत्तम योग है। भाई बहनों से संबंध उत्तम रहेंगे। माता और पिता जी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी।

मिथुन राशि
आपके जीवनसाथी के लिए अद्भुत है। उनके सभी कार्य संपन्न होंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम है। उनके पास विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों को बढ़ाने के लिए भी समय उचित है। गलत रास्ते से धन आ सकता है। कचहरी में विजय की उम्मीद है। शत्रु पराजित होंगे। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है।

Advertisment

कर्क राशि
आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। आपके शत्रु का विनाश होगा। व्यवसाय में लाभ होगा। कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। भाग्य आपका साथ देगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी है, परंतु माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन कम आएगा। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में बाधा पड़ सकती है। शनिवार के दिन दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 5 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

सिंह राशि
आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके संतान की उन्नति होगी। संतान का आप को पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। भाग्य से आपको बहुत कम लाभ प्राप्त होगा। दुर्घटनाओं से आप बचेंगे। मंगल देव की शांति का उपाय किसी योग्य ब्राह्मण से कराएं।

कन्या राशि
आपके जीवनसाथी के लिए उत्तम है। आपके लिए भी ठीक-ठाक है। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी बाधा आएगी। आपके पेट में तकलीफ हो सकती है। भाग्य आपका साथ देगा। अगर आप इलेक्शन लड़ रहे हैं तो उसमें आप जीत सकते हैं। जनता का आपको साथ मिलेगा। आपके सुख में वृद्धि होगी। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक-ठाक रहेगा। कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको सावधान रहना चाहिए। सप्ताह गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

Advertisment

तुला राशि
आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापार उत्तम चलेगा। क्रोध की मात्रा भी बढ़ सकती है। भाग्य पूर्ण साथ देगा। पेट के रोगों से मुक्ति मिलेगी। कार्यालय में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिताजी के स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। आप घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें।

वृश्चिक राशि
धन आने का उत्तम योग है। प्रयास करें, धन आपके पास अवश्य आएगा। कचहरी के मामलों में उलझने से बचें। छोटी-मोटी दुर्घटनाओं से भी बचें। भाग्य कम साथ देगा। बहनों से प्रेम बढ़ेगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। संतान आपका सहयोग करेगी। विष्णु सहस्त्रनाम का प्रतिदिन जाप करें।

धनु राशि
आपके लिए उत्तम है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। धन भी सामान्य से अधिक आएगा। भाग्य से थोड़ा कम मिलेगा। पिताजी को कष्ट हो सकता है। शत्रु विनाश को प्राप्त होंगे। आपके संतान को थोड़ा कष्ट हो सकता है। प्रतिदिन गौमाता को हरा चारा खिलाएं।

Advertisment

मकर राशि
आपका स्वास्थ्य इस सप्ताह उत्तम रहेगा। कचहरी के कार्यों में आपके लिए सफलता का योग है। व्यापार में उन्नति होगी। अगर आप प्रयास करेंगे तो आपको कर्जे से मुक्ति मिल सकती है। माताजी को कष्ट हो सकता है। भाग्य कोई विशेष साथ नहीं देगा। आपके संतान की उन्नति होगी। शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे मिट्टी का दीपक जलाकर पीपल की सात बार परिक्रमा करें।

कुंभ राशि
धन आने का अच्छा योग है। आपके द्वारा किए गए थोड़े प्रयासों से ही आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। भाग्य सामान्य है। संतान आपका साथ देगी। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। परीक्षा में सफलता का योग है। कचहरी के कार्य में सफलता मिल सकती है। घर से निकलने के पहले अपने माता-पिता को प्रणाम करें।

मीन राशि
सामान्य रूप से आपके लिए अच्छा है। धन की प्राप्ति की संभावना है। आपके सभी शासकीय कार्य संपन्न हो सकते हैं। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने बॉस का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपके कनिष्ठ कर्मचारी भी आपके साथ अच्छा व्यवहार करेंगे। भाग्य भी आपका ठीक-ठाक साथ देगा। सूर्य भगवान को प्रातः काल तांबे के पात्र में जल अक्षत और लालपुष्प लेकर सूर्य के मंत्र के साथ जल अर्पण करें।

Advertisment
saptahik rashifal 2022 Rashifal Today rashifal 2022 rashifal 20 december 2022 Rashifal Kumbh Rashifal ek saptah ka rashifal dhanu rashifal december 2022 december rashifal dainik rashifal ajker rashifal 20 december 2022 aaj ka rashifal 20 december Aaj ka rashifal aaj ka dhanu rashifal 20 december ka rashifal 20 Dec 2022 ka Rashifal 19 december to 25 december 2022 ka rashifal #kumbh rashi aaj ka rashifal #kumbh rashi 20 december 2022 #aaj ka rashifal kumbh rashi
Advertisment
चैनल से जुड़ें