Advertisment

राजधानी में बनाए गए 20 कंटेन्मेंट जोन, हबीबगंज और शाहपुरा सहित शहर के 20 इलाके लॉक

राजधानी में बनाए गए 20 कंटेन्मेंट जोन, हबीबगंज और शाहपुरा सहित शहर के 20 इलाके लॉक

author-image
News Bansal
राजधानी में बनाए गए 20 कंटेन्मेंट जोन, हबीबगंज और शाहपुरा सहित शहर के 20 इलाके लॉक

भोपाल: कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ने से प्रशासन अलर्ट है और इसे रोकने के लिए हर संभव प्रयास में जुट गया है। हालांकि राजधानी में नाईट कर्फ्यू के साथ रविवार लॉकडाउन भी जारी है। जिसके बाद अब यहां और भी ज्यादा सख्ती बढ़ा दी गई है।

Advertisment

दरअसल, भोपाल के अलग-अलग क्षेत्रों में 20 कंटेन्मेंट जोन बनाए गए है। साथ ही जिन घरों में संक्रमित मिले हैं उनको एपिसेंटर घोषित कर दिया गया है साथ ही आस-पास के इलाकों को कंटेन्मेंट जोन बना दिया गया है।

बता दें कि शनिवार को भोपाल में कोरोना के कुल 460 नए मरीज दर्ज किए गए और यह आंकड़ा बढ़ कर 49,489 हो गया है और एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना के एक्टिव मरीज 3455 भोपाल में ही है।

https://twitter.com/ANI/status/1375853316911984645

यहां बनाए गए है कंटेन्मेंट जोन

शाहजहांनाबाद : डॉ एनक्लेव ईदगाह कोठी
निशातपुरा : पारस हाइट्स
अशोका गार्डन : संत नगर
अयोध्या नगर : शंकर गार्डन क्वीन मैरी स्कूल के पास
हबीबगंज : स्टाफ क्वार्टर्स अवंतिका परिसर, बघीरा अपार्टमेंट, अरेरा कॉलोनी
शाहपुरा : शाहपुरा, भरत नगर
गोविंदपुरा : रचना नगर
बागसेवनिया : साकेत नगर
कमला नगर : गीतांजलि कंपलेक्स, नेहरु नगर
रातीबड़ : ईशान नगर नीलबड़
बैरसिया : हरीसिद्धि कॉलोनी, होलीपुरा
ऐशबाग : ईडब्ल्यूएस न्यू सुभाष नगर, ओल्ड सुभाष नगर अभिरुचि परिसर
श्यामला हिल्स: श्यामला हिल्स, प्रोफेसर कॉलोनी
मंगलवारा : कयास्थपुरा जुमेरती गेट

Advertisment

कंटेनमेंट एरिया के नियम

- कंटेन्मेंट जोन में आवश्यक सुविधाओं के अतिरिक्त आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। यहां के सभी रहवासियों को होम क्वॉरेंटाइन में रहना अनिवार्य होगा।
- स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा एग्जिट प्वाइंट पर सतत स्क्रीनिंग की जाएगी।
- एपिसेंटर से प्रतिदिन सभी वार्ड वार फ्रंटलाइन कार्यकर्ता आसपास के घरों का भ्रमण करके जानकारी लेंगे और आईडीएसपी नोडल अफसर को उपलब्ध करवाएंगे
- आरोग्य सेतु और सार्थक एप का सभी को प्रयोग करना होगा।
- संक्रमण का फैलाव न हो इसके लिए कोरोना संक्रमित व्यक्ति के परिजनों को होम क्वॉरेंटाइन किया जाएगा।
- कंटेन्मेंट जोन के सैनिटाइजेशन की जिम्मेदारी नगर निगम के जोनल अधिकारी की होगी।

Advertisment
चैनल से जुड़ें