Advertisment

Surya Grahan 2025: क्या 2 अगस्त को सच में है सूर्य ग्रहण? जानें पूरी सच्चाई, पढ़ें 2025 के ग्रहणों की पूरी लिस्ट

Surya Grahan 2025: हाल ही में सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर यह दावा तेजी से वायरल हुआ कि 2 अगस्त 2025 को “सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण” लगेगा, जिसमें 6 मिनट तक अंधकार छा जाएगा। कई लोगों ने इसे सच मान लिया और इसे लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। 2-august-surya-grahan-fact-check-update-surya-chandra-grahan-2025-full-details-hindi-news-azx

author-image
Ashi sharma
Surya Grahan 2025

Surya Grahan 2025

Surya Grahan 2025: हाल ही में सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर यह दावा तेजी से वायरल हुआ कि 2 अगस्त 2025 को “सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण” लगेगा, जिसमें 6 मिनट तक अंधकार छा जाएगा। कई लोगों ने इसे सच मान लिया और इसे लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।

Advertisment

नासा और वैज्ञानिकों ने बताया सच

publive-image

इस दावे को लेकर साइंटिस्ट और एस्ट्रोनॉमर्स ने साफ किया है कि 2 अगस्त 2025 को कोई सूर्य ग्रहण नहीं लगेगा। नासा और अन्य अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसियों ने इस तारीख को किसी भी प्रकार के ग्रहण की संभावना से इनकार किया है। वैदिक पंचांग विशेषज्ञों (Vedic Panchang Experts) ने भी पुष्टि की है कि इस दिन न तो सूतक लगेगा और न ही कोई एस्ट्रोनॉमिकल इवेंट होगा।

कब लगेगा अगला सूर्य ग्रहण?

publive-image

भारत में दिखाई देने योग्य अगला सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को होगा, लेकिन यह भी एक आंशिक ग्रहण होगा और मुख्य रूप से अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में ही देखा जा सकेगा।भारत में ये दिखाई नहीं देगा।

वहीं, 2 अगस्त 2027 को एक महत्वपूर्ण पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा, जिसे “सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण” कहा जा रहा है। यह ग्रहण लगभग 6 मिनट 23 सेकंड तक रहेगा और मुख्य रूप से यूरोप, उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व में देखा जा सकेगा। भारत में यह आंशिक रूप से ही दिखेगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Aaj ka Rashifal: सिंह को नौकरी में प्रमोशन ट्रांसफर के योग, कन्या को मिल सकती है नई नौकरी तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल

साल 2025 में कितने सूर्य ग्रहण लगेंगे? 

publive-image

साल 2025 में कुल दो सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) हैं। हालांकि, विशेष बात यह है कि इन दोनों में से कोई भी भारत में दिखाई नहीं देगा। इस कारण से इनका धार्मिक दृष्टि से प्रभाव भी नहीं पड़ेगा और सूतक काल लागू नहीं होगा।

पहला सूर्य ग्रहण – 29 मार्च 2025

साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को था। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) था, जो मुख्य रूप से उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और आर्कटिक महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई दिया, भारत में यह ग्रहण बिल्कुल भी नहीं दिया। इसलिए भारतवासियों के लिए इस दिन कोई धार्मिक प्रतिबंध या सूतक काल नहीं रहा।

Advertisment

दूसरा सूर्य ग्रहण- 21 सितंबर 2025

दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा। यह भी एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो विशेष रूप से अंटार्कटिका, दक्षिणी महासागर और ऑस्ट्रेलिया के कुछ क्षेत्रों में दिखाई देगा। भारत में यह ग्रहण भी दृश्य नहीं होगा, इसलिए धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसका कोई प्रभाव नहीं होगा और सूतक काल भी लागू नहीं होगा।

साल 2025 में लगेंगे तीन चंद्र ग्रहण

publive-image

साल 2025 में कुल तीन चंद्र ग्रहण हैं। इनमें 2 चंद्र ग्रहण (2 मार्च 2025 और14 मार्च 2025) को हो चुके हैं। ये दोनों चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण (Penumbral lunar eclipse) रहे। इसके साथ ही इस साल एक और पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से दिखाई देगा। इस ग्रहण पर सूतक काल मान्य होगा और इसका असर घार्मिक कार्यों पर पड़ेगा।

कब होगा दूसरा चंद्र ग्रहण

publive-image

साल का तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगेगा। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) होगा। इस दिन चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में आ जाएगा।

Advertisment
  • भारत में दृश्यता: यह ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से दिखाई देगा।
  • सूतक काल: इस ग्रहण पर सूतक काल मान्य होगा, जिससे धार्मिक कार्यों पर असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें-Aaj ka Rashifal: धनु को अंजान व्यक्ति से लाभ के योग, मकर वाले धैर्य से लें काम, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

सूर्य ग्रहण कब लगेगा ग्रहण When is next solar eclipse in India Upcoming solar eclipse in 2025 surya grahan date surya grahan Solar eclipse today news 2025 Solar eclipse 2025 NASA date Solar eclipse 2 August 2025 real or fake Solar eclipse Is there an eclipse in August 2025 Is there a solar eclipse on 2 August 2025 How many solar eclipses in 2025 Fake viral news on solar eclipse August 2025 eclipse 2025 Surya Grahan date and visibility 2 August 2025 solar eclipse truth "सूर्य ग्रहण
Advertisment
चैनल से जुड़ें