Advertisment

Corona update: कोरोना के 2.55 लाख केस, 614 लोगों की मौत

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,55,874 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,97,99,202 हो गई। देश में लगातार पिछले पांच दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले तीन लाख से अधिक सामने आ रहे थे।

author-image
Bansal news
Corona update: कोरोना के 2.55 लाख केस, 614 लोगों की मौत

  नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,55,874 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,97,99,202 हो गई। देश में लगातार पिछले पांच दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले तीन लाख से अधिक सामने आ रहे थे।

Advertisment

614 लोगों की मौत

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार,देश में 614 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,90,462 हो गई। देश में अभी 22,36,842 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.62 प्रतिशत है।

 दर्ज की गयी कमी

पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 12,493 कमी दर्ज की गयी। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 93.15 प्रतिशत है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 15.52 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 17.17 प्रतिशत दर्ज की गई।

कोविड-19 से मृत्यु दर

देश में अभी तक कुल 3,70,71,898 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.23 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 162.92 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

Advertisment

पिछले साल कितने केस

देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।

कोविड 19 omicron cases in india india today news updates india covid-19 updates India Coronavirus Update india coronavirus cases india coronavirus covid 19 cases in india coronavirus updates coronavirus update Coronavirus India Updates Coronavirus India Update coronavirus india coronavirus in India coronavirus cases in india corona virus india corona update corona news today's update corona in india corona cases in india #corona update in india
Advertisment
चैनल से जुड़ें