Advertisment

19 September Aaj Ka Ethihas: किन घटनाओं के लिए खास रहा आज का दिन ? जानें इस खबर में

दिल्ली में 19 सितंबर 2008 को बटला हाउस इलाके में चर्चित मुठभेड़ हुई थी, जिसमें इंडियन मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए थे जबकि दिल्ली पुलिस के निरीक्षक मोहन चंद शर्मा शहीद हो गए थे।

author-image
Bansal News
19 September Aaj Ka Ethihas: किन घटनाओं के लिए खास रहा आज का दिन ? जानें इस खबर में

नई दिल्ली। 19 September Aaj Ka Ethihas दिल्ली में 19 सितंबर 2008 को बटला हाउस इलाके में चर्चित मुठभेड़ हुई थी, जिसमें इंडियन मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए थे जबकि दिल्ली पुलिस के निरीक्षक मोहन चंद शर्मा शहीद हो गए थे। तेरह सितंबर 2008 को दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर हुए बम विस्फोटों की जिम्मेदारी इंडियन मुजाहिदीन ने ली थी। इन्हीं धमाकों की जांच के दौरान यह मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ पर ‘बटला हाउस’ नाम से फिल्म भी बनी है। वहीं 19 सितंबर को भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का भी जन्म हुआ था। सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष यात्री के रूप में 195 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने का विश्व रिकॉर्ड बनाया और एक महिला यात्री के तौर पर सबसे ज्यादा बार अंतरिक्ष में चहलकदमी करने का रिकॉर्ड भी एक समय उनके नाम पर था।

Advertisment

देश दुनिया के इतिहास में 19 सितंबर की तारीख पर दर्ज विभिन्न महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1581 : सिख गुरू रामदास जी का निधन।1891 : विलियम शेक्सपियर के विश्व प्रसिद्ध नाटक “मर्चेंट ऑफ वेनिस” का पहली बार मैनचेस्टर में मंचन किया गया।

1955 : अर्जेंटीना की सेना और नौसेना द्वारा विद्रोह के बाद राष्ट्रपति जुआन पेरोन हटाए गए।

Advertisment

1957 : अमेरिका ने नेवादा के रेगिस्तान में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1965 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के जरिए अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स का जन्म।

1983 : ब्रिटिश उपनिवेश कैरीबियन द्वीप, सेंट किट्स एवं नेविस स्वतंत्र।

1988 : इज़राइल ने परीक्षण उपग्रह हॉरिजन-आई का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

Advertisment

1996 - एलिजा इजेत्बोगोविक युद्ध के बाद बोस्निया के पहले राष्ट्रपति बने।

1996 : ग्वाटेमाला और वामपंथी विद्रोहियों की सरकार के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर।

2000 : कर्णम मल्लेश्वरी ने ओलंपिक की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।

Advertisment

2006 :थाईलैड में सेना ने सरकार का तख्ता पलटा, जनरल सुरायुद बने प्रधानमंत्री।

2008: दिल्ली के बटला हाउस में पुलिस के साथ आतंकवादियों की मुठभेड़। पुलिस निरीक्षक मोहनचंद शर्मा शहीद, दो आतंकी ढेर।

2008 : सर्वोच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर अंकुश लगाने के इरादे से शुरू किए गए सलवा जुडूम अभियान पर रोक लगाई।

2014 - एप्पल आईफोन 6 की बिक्री शुरु।

History of india 19 september history 19 september history in hindi 19 september history of india 19 september history of world 19 september indian history 19 september world history september 19th in history september 19th in indian history september 19th in world history today history in hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें