Advertisment

Sukma naxal news: 19 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Sukma naxal news: 19 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण 19-naxalites-surrender-in-sukma

author-image
Bansal Desk
Sukma naxal news: 19 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में रविवार चार महिला नक्सलियों समेत 19 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने सोमवार को बताया कि जिले में चल रहे पूना नर्कोम (नई सुबह, नई शुरुआत) अभियान से प्रभावित होकर तथा शोषण, अत्याचार, भेदभाव और स्थानीय आदिवासियों के साथ होने वाली हिंसा से त्रस्त होकर 19 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

Advertisment

शर्मा ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में नक्सली इडो पाली (30), कवासी बुधरी (34) और नुप्पो पोज्जा (34) के सर पर एक-एक लाख रुपए का इनाम है। उन्होंने बताया कि नक्सली मिलिशिया सदस्य, दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन समेत अन्य नक्सली संगठनों में सक्रिय थे। शर्मा ने बताया कि आत्मसमपर्ण करने वाले नक्सलियों को राज्य शासन की पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

chhattisgarh news Breaking News Naxal attack Sukma sukma news latest news Chhattisgarh Naxal Attack madhya pradesh news sukma naxal news naxal news sukma naxal attack sukma attack sukma attack latest news sukma attack news sukma naxal attack news and videos sukma naxal latest news sukma naxal news cg sukma naxal today news sukma naxali news naxal attack in sukma 19 naxal arrested sukma naxal attack latest news sukma naxal news hindi sukma naxal news live
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें