Advertisment

18 Oct 2022 Ka Rashifal : दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 7 बार हनुमान चालीसा का जाप करें, लाभ होगा!

author-image
Preeti Dwivedi
aaj-ka-rashifal

aaj-ka-rashifal

नई दिल्ली। 18 अक्टूबर को सूर्य अपनी 18 Oct 2022 Ka Rashifal  राशि बदलने वाले हैं। ऐसे में क्या आप पर भगवान सूर्य की कृपा दृष्टि बरसेगी। यदि आपको नहीं पता तो चलिए जानते हैं क्या कहती है आपकी राशि।

Advertisment

मेष राशि
लाइफ पार्टनर का स्वास्थ्य गड़बढ़ हो सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। भाग्य साथ देगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। अगर आप शादी का इंतजार कर रहे हैं तो आपके जीवन में ये इंतजार खत्म हो सकता है। अगर विंशोत्तरी दशा में योग ठीक हैं तो शादी तय भी हो जाएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृष राशि —
साथ ही उससे सहयोग भी प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से आपको धन की कमी बन सकती है। भाग्य साथ देगा। इस राशि के जातकों को महिलाओं से सहयोग मिलेगा। संतान को उन्नति प्राप्त होगी। मंगलवार का व्रत करने और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर पूजन करें।

मिथुन राशि
धन की मात्रा में काफी वृद्धि होगी। भाग्य कम साथ देगा। शनिवार को व्रत रखने और पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर सात बार परिक्रमा करने से लाभ हो सकता है। भौतिक सुख—सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। यानि हो सकता है नई कार, नई चीज खरीद सकें। संतान की उन्नति होगी। संतान के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे।

Advertisment

कर्क राशि
आपके जीवन साथी को कष्ट हो सकता है। एक भाई से संबंधों में गिरावट आएगी या आपके एक भाई को कष्ट हो सकता है। आप अपने जीवन साथी के उत्तम स्वास्थ्य के लिए शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 7 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

सिंह राशि
शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है। परंतु उनसे कोई डरने की आवश्यकता नहीं है। पेट में पीड़ा हो सकती है। आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। धन की आवक ज्यादा होगी। व्यापार उत्तम चलेगा। आपके क्रोध में वृद्धि होगी। भाग्य सामान्य रहेगा।

कन्या राशि
कार्यालय में आपका अपने अधिकारियों से संघर्ष हो सकता है। दुर्घटना हो सकती है। आप मंगलवार का व्रत करें। मंगलवार को ही हनुमान जी के मंदिर में जा कर पूजा अर्चना करें। दिन अति उत्तम है। उनका स्वास्थ्य अत्यंत अच्छा रहेगा। हर जगह सफलताएं प्राप्त होंगी। भाग्य अच्छा साथ देगा। धन की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

Advertisment

तुला राशि
तुला राशि के जातकों का स्वास्थ्य नरम थोड़ा गरम रहेगा। कार्यालय में स्थिति में मजबूती आएगी। अविवाहित जातकों के विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। भाग्य से कम मदद प्राप्त होगी। कचहरी के कार्यों में असफलता का योग है। भाइयों से संबंध ठीक होंगे। अपने और अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लिए राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें।

वृश्चिक राशि
आपके संतान को और बहनों को कष्ट होगा। आपको दुर्घटनाओं के प्रति सतर्क रहना चाहिए। अपने घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। धन आने का उत्तम योग है। व्यापार में वृद्धि होगी। कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

धनु राशि
आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। योजनाओं पर कार्य प्रारंभ करेंगे वे आगे चलकर के आपको अत्यंत धन प्रदान करेंगी। भगवान शिव का अभिषेक करवाएं।

Advertisment

मकर राशि
व्यापार में वृद्धि का योग है। शत्रु परास्त होंगे। कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपका या आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। सुख के साधनों में कमी आएगी। भाग्य आपका बहुत साथ देगा। आप रुद्राष्टक का पाठ करें और शिवजी का अभिषेक करें।

कुंभ राशि
दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। अगर आप छात्र हैं तो पढ़ाई में बाधा आ सकती है। संतान आपका सहयोग नहीं करेगी । धन की सामान्य प्राप्ति ही संभव है। गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

मीन राशि
कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विवाह संबंधों में बाधा आएगी।व्यापार तेजी से आगे बढ़ेगा। आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। गलत रास्ते से धन आने का योग है। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें तथा प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल अर्पण करें।

horoscope 18 Oct 2022 Ka Rashifal : aaj ka rashifal 18 oct 2022
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें