Advertisment

18 May Ka Rashifal: ये जातक गलत रास्ते से धन आने पर सतर्क रहें, गुरूवार को क्या कहती है आपका राशिफल

गुरूवार को मिथुन राशि के पास गलत रास्ते से धन आने के योग बन रहे हैं। आपके लिए क्या कहती है राशि, पढ़ें 18 मई का राशिफल।

author-image
Preeti Dwivedi
Horoscope Today 05 October 2020: इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जाने अपनी राशि

नई दिल्ली। 18 May 2023 Ka Rashifal: गुरूवार को मिथुन राशि के पास गलत रास्ते से धन आने के योग बन रहे हैं। जिससे सतर्क रहने की जरूरत है। आपके लिए क्या कहती है राशि, पढ़ें गुरूवार का 18 मई का राशिफल

Advertisment

Korba News: कोरबा के रिहायशी इलाकों में पहुंचा एक साथ 40 हाथियों का दल, दहशत में लोग

मेष राशि Mesh Rashi 

अधिकारियों से आपका वाद विवाद चलता रहेगा भाग्य भी कम साथ देगा। भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। कार्यालय में आपको कम सफलताएं प्राप्त होगी। आप के पास धन का योग है। आप कोई बड़ी प्लानिंग भी कर सकते हैं। आपको अपनी सन्तान का सहयोग कम प्राप्त होगा।

वृष राशि 

आपके जीवन साथी के लिए समय ठीक रहेगा। कार्यालय में आपको अपने अधिकारियों और साथियों का सहयोग प्राप्त होगा। आप अगर शासकीय कर्मचारी हैं तो आपके लिए यह सप्ताह उत्तम है। भाग्य के स्थान पर आप अपने परिश्रम पर विश्वास करें। आप प्रातः काल स्नान के उपरांत तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को अर्पण करें।

Advertisment

मिथुन राशि

आपको भाग्य का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यालय में आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। आपके पास धन आने में बाधाएं आएंगी। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

कर्क राशि

जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या होगी। भाग्य आपका अति उत्तम है। कार्यालय में आपकी लड़ाई दूसरों से हो सकती है। वाद विवाद व्यर्थ में न करें। आपकी संतान आपका सहयोग करेगी। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप आपने शत्रुओं को परास्त कर सकते हैं। आप आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

Vastu Tips: कहीं आप भी तो नहीं पहनते किसी और के कपड़े, हो जाएंगे कंगाल!

Advertisment

सिंह राशि

अगर आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंध आगे बढ़ेंगे। आपके जीवनसाथी के लिए अत्यंत उत्तम है। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए। भाग्य पर नहीं। आपको अपनी संतान से मामूली सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई में थोड़ी बहुत बाधा आएगी। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

कन्या राशि

इस वर्ष अगर आप अविवाहित हैं तो आपका विवाह संबंध हो सकता है। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य अत्यंत उत्तम रहेगा। पुराने शत्रु समाप्त होंगे परंतु नए शत्रु पैदा होंगे। कचहरी के कार्यों में सफलता की उम्मीद कम है। आपको अपने संतान से सहयोग नहीं प्राप्त होगा। भाग्य का सहयोग कम मिलेगा। माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। आपके सुख में कमी आएगी। भाई बहनों से संबंध उत्तम रहेगा। आप घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें।

तुला राशि

आपके पास धन आने की थोड़ी बहुत संभावना है। खर्चों में वृद्धि चलती रहेगी। धन आने में बहुत बाधाएं हैं। गलत रास्ते से अगर आपके पास धन आ रहा है तो कृपया अत्यंत सतर्क रहें। संतान से आपको उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहनों से सामान्य संबंध रहेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में गिरावट हो सकती है। आप धन के मामले में अत्यंत सतर्क रहें। दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का कम से कम 3 बार जाप करें।

Advertisment

वृश्चिक राशि

आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आएगी। संतान से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार ठीक ठाक चलेगा। भाइयों से संबंध में गतिरोध आ सकता है। कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी। भाग्य आपका ठीक-ठाक है। शुक्रवार को हनुमान मंदिर या किसी भी मंदिर पर जाकर गरीबों के बीच में चावल का वितरण करें। आपके सुख में वृद्धि हो सकती है।

Budh Margi 2023 Effect: बुध की मार्गी चाल शुरू, बदलेगा मौसम, आप पर क्या होगा असर

धनु राशि

धन आ सकता है परंतु उसकी मात्रा में कमी आएगी। शत्रुओं के साथ आपका संबंध ठीक-ठाक रहेगा। भाग्य से आपको कम फायदा होगा। परिश्रम पर ज्यादा भरोसा करें। कचहरी के कार्यों में सफलता हो सकती है। अपने बच्चों को संकट से बचाने के लिए काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध उत्तम रहेंगे।

मकर राशि

आप अपने व्यापार में वृद्धि के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। आपके पास धन आने की अच्छी उम्मीद है। यह भी संभव है कि आप अच्छे धन लाभ के लिए कोई योजना बनाएं,जो बाद में सफल हो। आपके माताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहने की उम्मीद है। भाग्य सामान्य है। आप अपने परिश्रम पर भरोसा करें। अपनी संतान से आपको कम सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की परीक्षाएं में बाधा आ सकती है।

कुंभ राशि

आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य थोड़ी परेशानी आएगी। प्रेम संबंधों में बाधाएं आ सकती हैं। इस बात की ज्यादा संभावना है कि प्रेम संबंधों में वृद्धि हो। विवाह की बात करने के लिए यह समय अनुकूल है। भाग्य आपका साथ देगा। धन आ सकता है। कचहरी के कार्यों में असफलता मिल सकती है। मंगलवार को मंगल देव या हनुमान जी के मंदिर में जाएं तथा वहां पर बैठ कर के कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

मीन राशि

भाई और बहनों से तकरार हो सकता है। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। भाग्य आपका साथ देगा। धन आएगा। कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। शत्रुओं पर आपको विजय प्राप्त होगी। संतान से सामान्य सहयोग प्राप्त हो सकता है। आप कार्यालय में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ स्वयं करें या किसी विद्वान ब्राह्मण से कराएं। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने की उम्मीद है।

Vat Savitri Vrat 2023 Date: मई में वट सावित्री व्रत कब है, जानें पूजन सामग्री, विधि, कथा, आरती

Astrology jyotish Aaj ka rashifal dainik rashifal 18 may horoscope 18 may ka rashifal daily horoscope 18 may 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें