Advertisment

17 May History: भारतीय मुक्केबाजों ने कॉमनवेल्थ में 6 पदकों पर जमाया था रंग, जानिए आज का इतिहास

2010 में 17 मई के दिन भारतीय मुक्केबाजों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीते थे।

author-image
Bansal News
17 May History: भारतीय मुक्केबाजों ने कॉमनवेल्थ में 6 पदकों पर जमाया था रंग, जानिए आज का इतिहास

नई दिल्ली।  17 May History इतिहास में कई ऐसे नाम दर्ज हैं, जो किसी एक देश में नहीं, बल्कि सारी दुनिया में चाहे और सराहे जाते हैं। चार्ली चैपलिन भी उनमें से एक हैं। बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन की मौत के बाद कुछ चोर उनकी कब्र खोदकर ताबूत निकाल ले गए और उनके परिवार से ताबूत के बदले में चार लाख पाउंड की मांग की। उन चोरों को धन तो नहीं मिला, क्योंकि पुलिस ने चोरों को पकड़कर 17 मई के दिन चार्ली चैपलिन का ताबूत बरामद कर लिया था। भारतीय खेलों के इतिहास में 17 मई का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। दरअसल 2010 में 17 मई के दिन भारतीय मुक्केबाजों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीते थे। बीजिंग ओलिंपिक के कांस्य विजेता विजेंद्र सिंह के अलावा दिनेश कुमार, परमजीत समोटा, अमनदीप, सुरंजॉय और जय भगवान ने अपने-अपने वर्ग का फाइनल मुकाबला जीता। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का अवार्ड विजेंद्र कुमार को मिला । क्रिकेट की बात करें तो महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने 17 मई को ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था।

Advertisment

देश -दुनिया के इतिहास में 17 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1498 : वास्को डी गामा ने कालीकट के नजदीक पहली बार लंगर डाला।

1540 : शेरशाह ने हरदोई में हुमायूं को मात दी। इसे इतिहास में कन्नौज की लड़ाई के नाम से जाना जाता है।

1749 : 'चेचक' के टीके का अविष्कार करने वाले एडवर्ड जेनर का जन्म।

1769 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।

Advertisment

1857 : बहादुर शाह जफर द्वितीय को स्वतंत्र मुगल बादशाह घोषित किया गया।

1949 : भारत ने राष्ट्रमंडल देशों के समूह में बने रहने का फैसला किया।

1974 : आयरलैंड के डबलिन शहर में तीन कार बम धमाकों में 23 लोगों की मौत और 100 से अधिक घायल हुए।

1987 - सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया।

2000 : रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि को मंजूरी प्रदान की।

2000 : ब्रिटेन के दो रॉयल मरीन कमांडो बिना किसी सहायता के उत्तरी ध्रुव पर पहुंचे। यह कारनामा अंजाम देने वाले वह पहले ब्रितानी नागरिक बने।

Advertisment

2002 : पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव क़ब्रिस्तान से बरामद।

2007 : भारत-पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू।

2008 : तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया।

2010 : भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए।

Advertisment

2010 : भारत ने दो हजार किलोमीटर तक मार करने में सक्षम 'अग्नि-2' प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया।

2020 : देश में कोविड-19 के संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों का आंकड़ा 2,872 पर पहुंचा। मरने वालों की कुल तादाद 90,927 के पार।

2021 : इजराइल ने हवाई हमलों में गाजा की सुरंगों को निशाना बनाया, राजनयिक संघर्षविराम की कोशिशों में जुटे ।

2022 : बाढ़, भूस्खलनों के कारण पूर्वोत्तर भारत में तबाही, असम में चार लाख लोग प्रभावित

2022 : सेना के पहलवान सतेंदर मलिक ने राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल के दौरान रेफरी पर किया हमला, आजीवन प्रतिबंध लगा ।

bigbreaking today history AAj ka Ithihas 17 May History
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें