Advertisment

17 February History: छत्रपति शिवाजी ने मुगलों को हराकर सिंहगढ़ के किले पर किया था कब्जा, जानिए आज का इतिहास

17 February History: छत्रपति शिवाजी ने मुगलों को हराकर सिंहगढ़ के किले पर किया था कब्जा, जानिए आज का इतिहास 17 February History: Chhatrapati Shivaji defeated the Mughals and captured the fort of Sinhagad, know today's history

author-image
Bansal Desk
17 February History: छत्रपति शिवाजी ने मुगलों को हराकर सिंहगढ़ के किले पर किया था कब्जा, जानिए आज का इतिहास

 नई दिल्ली। आप हम सभी जानते हैं कि फरवरी का महीना साल का सबसे छोटा महीना होता है। इसमें लीप वर्ष में 29 और सामान्य वर्ष में 28 दिन होते हैं। 17 फरवरी की बात करें तो ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से साल का 48वां दिन है और अभी साल के कुल 317 दिन बाकी हैं। इतिहास में यह कई अच्छी बुरी घटनाओं के साथ दर्ज है। इनमें मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की वीर गाथा का भी जिक्र है, जब उन्होंने 1670 में मुगलों की सेना के साथ जमकर लोहा लिया और सिंहगढ़ के किले पर अपना परचम लहराया।

Advertisment

 देश दुनिया के इतिहास में 17 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1670 : छत्रपति शिवाजी ने मुगलों को हराकर सिंहगढ़ के किले पर अपना परचम लहराया।

1843 : ब्रिटेन ने मियानी की लड़ाई जीतने के बाद पाकिस्तान के आज के सिंध प्रांत के ज्यादातर हिस्से पर कब्जा कर लिया।

Advertisment

 1863 : जिनेवा में अन्तरराष्ट्रीय रेडक्रॉस की स्थापना।

1915 : गांधी जी ने पहली बार शांतिनिकेतन की यात्रा की।

1931 : लॉर्ड इरविन ने दिल्ली के वाइसरीगल लॉज में महात्मा गांधी का पहली बार भारत की जनता के लोकप्रिय नेता के रूप में स्वागत किया।

1963 : बास्केटबाल के दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शुमार माइकल जोर्डन का जन्म। उनके हवा में कुलांचे भरते कदमों के कारण उन्हें ‘एयर जोर्डन’ के नाम से पुकारा गया।

1979 : वियतनाम युद्ध के बाद वियतनाम ने चीन की बजाय सोवियत संघ से अपनी नजदीकियां बढ़ाईं और उसके कुछ चीन विरोधी और सोवियत समर्थक कदमों के चलते चीन ने अपने इस पड़ोसी देश पर हमला कर दिया।

Advertisment

1987: ब्रिटेन में शरण मांग रहे श्रीलंका के तमिलों के एक समूह को जब उनके देश वापस भेजने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कपड़े उतारकर विरोध प्रकट किया।

1996 : इंडोनेशिया में भीषण भूकंप और उसके बाद सुनामी के कारण 100 से ज्यादा की मौत, 400 से ज्यादा घायल और 50 से ज्यादा लोग लापता।

 2004 : फूलन देवी की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी शमशेर सिंह राणा तिहाड़ जेल से फरार।

Advertisment

2005 : बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तसलीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता का अनुरोध किया।

2007 : महिला उत्थान को समर्पित और वयोवृद्ध गांधीवादी कार्यकर्ता अरुणाबेन देसाई का गुजरात में निधन।

2009 : चुनाव आयोग ने चुनावों के दौरान अन्तिम चरण का मतदान समाप्त होने तक एग्जिट पोल के प्रसारण पर रोक लगा दी।

History Today in History 17 february chhatrapati shivaji Chhatrapati Shivaji Maharaj 17 feb history 17 february history 17 february history of india 17 february history of world 17 february history significance 17 february in history 17 february indian history 17 february ka itihas 17 february world history 17th february indian history february 17 february 17 history february 17 in world history february 17 indian history february 17th in history february 17th in indian history
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें