Advertisment

17 August Rashifal: वृष वालों को वाणी पर संयम रखना होगा, ये डेट पर जाने के पहले एक बार सोच लें

17 August Rashifal: वृष वालों को वाणी पर संयम रखना होगा, ये डेट पर जाने के पहले एक बार सोच लें

author-image
Preeti Dwivedi
Rashifal-17-August-2024

Rashifal-17-August-2024

17 August Rashifal:  शनिवार का दिन कुछ ​के लिए खास रहेगा। वृष वालों को वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जा रही है। तो वहीं कुछ जातकों डेट पर जाने के पहले एक बार सोच लेने की सलाह दी जा रही है।

Advertisment

मेष राशि

इस राशि के जातक आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। मानसिक बैचेनी हो सकती है। वाणी पर आपको संयम रखना होगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मित्र की सलाह से नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। मेहनत की अधिकता रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा।

वृषभ राशि

जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आलस भरा रहेगा। आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में रुकावट आ सकती है। सुख समृद्धि पर पैसा खर्च करेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की फीलिंग को समझने की कोशिश करनी होगी।

मिथुन राशि

मानसिक शान्ति महसूस करेंगे। नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। अपने आप को कंट्रोल करने का प्रयास करें। पढ़ाई में रुकावट आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है। भाइयों से मनमुटाव हो सकता है। नौकरी में बदलाव हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आपसी मनमुटाव मिटाने के लिए प्यार को मौका दें।

Advertisment

कर्क राशि

बातचीत में संयम रखने की आवश्यकता है। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। व्यापार में कठिनाई आ सकती है। इनकम कम होगी, व्यय अधिक होगा। व्यर्थ की भागदौड़ में दिन बीतेगा। व्यय होगा।आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
जीवन में कई उतार—चढ़ाव आएंगे। इनसे घबराना नहीं है। जीवन में आपको खुद पर भरोसा रखकर आगे बढ़ते जाना है।

सिंह राशि

गुस्से पर नियंत्रण करने की सलाह आपको दी जा रही है। बातचीत में सन्तुलन बनाकर रखना होगा। परिवार में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। खाने में आपकी रुचि बढ़ेगी। अपका किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। रिलेशन को लेकर थोड़ा इमोशनल हो जाएंगे।

कन्या राशि

इस राशि के जातक आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। नौकरी में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। करीबी दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। दोस्तों से अपनी बातें साझा करेंगे।

Advertisment

तुला राशि

मन में अशांति रहेगी। आत्म संयत से काम लेते हुए क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। वरना बात बिगड़ सकती है। पढ़ाई में बाधा आ सकती है। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। व्यापार बढ़ेगा। शासकीय कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। किसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक राशि

इन जातकों को वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जा रही है। आपको धैर्य से काम लेना होगा। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति के लिए धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। इससे आपको अधिक स्पष्टता मिलेगी। किसी के साथ डेटिंग पर जाने से पहले एक बार सोच विचार कर लें।

धनु राशि

मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम में कमी आएगी। अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। खर्च अधिक रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आय में सुधार होगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कारोबार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें।

Advertisment

मकर राशि

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मसंयम के साथ काम करने की सलाह आपको दी जा रही हैं। क्रोध से बचना होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार को लेकर सतर्क रहें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। मन परेशान रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। पुरानी यादें रिश्तों में कडवाहट ला सकती है।

कुंभ राशि

आत्मविश्वास भरा रहेगा। पर अति उत्साह समस्या पैदा कर सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है। पुराने मित्र का सहयोग आय में वृद्धि करा सकता है। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। मां स्वास्थ्‍य गड़बड़ हो सकता है। मन में नकारात्मक आ सकते हैं। साथी के साथ घूमने के प्लान बना सकते हैं।

मीन राशि

नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव आ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखने की सलाह आपको दी जा रही हैं धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। वाहन सुख मिलेगा। यात्रा हो सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। मन में शान्ति रहेगी। परेशानियों में एक-दूसरे के साथ रहना होगा।

Aaj ka rashifal 17 august rashifal 2024 shanivar ka rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें