Advertisment

DPC: MP के 16 अफसर बनेंगे IPS! दिल्ली में 2 मई को होगी डीपीसी, IAS के लिए इन नामों पर होगा विचार

author-image
Bansal News
DPC: MP के 16 अफसर बनेंगे IPS! दिल्ली में 2 मई को होगी डीपीसी, IAS के लिए इन नामों पर होगा विचार

भोपाल। DPC मध्य प्रदेश के 16 अफसरों के लिए आईपीएस(IPS) का तमगा मिल सकता। दरअसल, दिल्ली में 2 मई को अधिकारियों की डीपीसी होनी है, जिसमें स्टेट पुलिस सर्विस के 16 अफसर प्रमोट होंगे। इन्हें राज्य सेवा से पदोन्नत होकर IPS अवार्ड मिलेगा। बता दें कि 2 साल से खाली पड़े 16 पदों के लिए हो रही इस विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) में 3 गुना यानी 1995, 96 और 97 बैच के 48 अधिकारी शामिल होंगे।

Advertisment

इन नामों पर विचार नहीं !

हालांकि, इस डीपीसी में देवेंद्र सिरोलिया 59 वर्ष, गोपाल प्रसाद खांडेल 60 वर्ष और मुन्ना लाल चौरसिया 60 वर्ष को अधिक उम्र के कारण शामिल नहीं किया गया है। विभागीय जांच के कारण प्रकाश चंद्र परिहार, विनोद कुमार सिंह और सीताराम सत्या पर भी विचार नहीं किया जाएगा।

वहीं अरुण मिश्रा को विभागीय जांच में हाईकोर्ट से राहत मिल गई थी, लेकिन सरकार उनके खिलाफ डबल बैंच मे चली गई है, इसके चलते उनका मामला भी अधर में अटका हुआ है। वहीं जानकारी के मुताबिक अवधेश प्रताप सिंह का भी लिफाफा नहीं खोला जा रहा है।

डीपीसी में इन्हें मिल सकता है आईपीएस अवार्ड

दिल्ली में 2 मई हो होने वाली DPC में पंकज पांडे, मनीष खत्री, राजेश त्रिपाठी, सुनील मेहता,वीरेंद्र जैन, देवेंद्र पाटीदार, राय सिंह नरवरिया, राम शरण प्रजापति, सुंदर सिंह कनेश, राजेश व्यास, पद्मविलोचन शुक्ला, सुधीर अग्रवाल, अजय पांडे, संजय अग्रवाल, दिलीप सोनी और राजेन्द्र कुमार वर्मा को आईपीएस अवार्ड मिल सकता है।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक DPC की यह बैठक पहले मध्य प्रदेश के भोपाल में ही की जानी थी, लेकिन अधिकारियों के बिजी शेड्यूल के चलते अब यह बैठक दिल्ली में होगी। यह डीपीसी 2021-2022 के लिए की जा रह है। इस DPC में मध्य प्रदेश से मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, गृह विभाग के एसीएस डॉ. राजेश राजौरा, कार्मिक विभाग की प्रमुख सचिव दीप्ति गौड़ मुखर्जी व पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना DPC में शामिल होंगे।

आईएएस अवॉर्ड के लिए इन नामों पर हो सकता है विचार

- कमलेश भार्गव
- अभय सिंह ओरिया
- संदीप केरकेट्टा
- अंजलि जोसफ
- रेखा राठौर
- नवीत धुर्वे
- सोजान सिंह रावत
- प्रताप नारायण यादव
- सरोधन सिंह
- अनुराग सक्सेना
- मल्लिका निगम नागर
- विवेक सिंह
- पंकज शर्मा
- राजेश जैन
- जयेन्द्र विजयवत
- प्रमोद शुक्ला
- गजेन्द्र सिंह नागेश
- अजीजा जफर
- सपना सोलंकी
- मंजूषा राय
- संघमित्रा गौतम
- संजना जैन
- सुस्मिता सक्सेना
- कीर्ति खुरासिया
- जगदीश गोमे
- वंदना शर्मा
- अर्चना सोलंकी
- नंदा भलावी
- अनिल दामोदर
- सविता झारिया
- सारिका भूरिया
- कमल सोलंकी
- जितेन्द्र सिंह चौहान
- दिशा प्रणय नागवंशी
- कमल नागर
- डीके नागेन्द्र
- मनोज सरयाम
- डीपी वर्मा
- जीएस धुर्वे
- रामप्रसाद अहिरवार

आईपीएस के लिए इन नामों पर हो सकता है विचार

- राजेश कुमार त्रिपाठी
- वीरेन्द्र जैन
- देवेन्द्र कुमार पाटीदार
- राय सिंह नरवरिया
- डॉ. संजय कुमार अग्रवाल
- मुन्नालाल चौरसिया
- दिलीप कुमार सोनी
- सीताराम सासत्या
- अवधेश प्रताप सिंह बागरी
- राजेन्द्र कुमार वर्मा
- अमृत मीना
- विक्रांत मुराब
- सुरेन्द्र कुमार जैन
- आशीष खरे
- राम शरण प्रजापति
- गोपाल प्रसाद खंडेल
- सुन्दर सिंह कनेश
- अरुन कुमार मिश्रा
- राजेश व्यास
- पदम दिलोचन शुक्ला
- सुधीर कुमार अग्रवाल
- अनिल कुमार मिश्रा
- देवेद्र सिरोलिया
- प्रकाश चंद्र परिहार
- विनोद कुमार सिंह
- मनीष खत्री
- पंकज कुमार पांडेय
- अजय पांडे

Advertisment
Ias become IPS Delhi DPC DPC DPC on May 2 in Delhi MP officers
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें