/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2021-05-15-at-12.59.03.jpeg)
भोपाल। कर्क राशि के 16 May Horoscope जातकों को सभी तरफ से सहयोग मिलेगा। kark, kanya aur tula raashi ke jaatakon ko har taraph se hoga laabh पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार कन्या राशि के जातकों को धर्म, स्थानांतरण और यात्रा तीनों से लाभ के योग बन रहे हैं। इसी तरह तुला राशि के जातकों को भी आज का दिन बहुत अच्छा बीतने वाला है।
मेष | Aries (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है) —
मेष राशि के जातकों को आज राजनीतिक लाभ मिल सकता है। भूमि भवन से भी लाभ के योग बन रहे हैं। इसके विपरीत आज आप मानसिक बैचेनी महसूस करेंगे।
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है) —
वृष राशि के जातकों के जमीन—जायजाद से संबंधित विवाद आज समाप्त हो सकते हैं। आज आपके स्थानांतरण के योग भी बन रहे हैं। शारीरिक रूप से कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन | Gemini (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है) —
मिथुन राशि के जातकों का ​कुटुंब से विवाद का हल निकल सकता है। शत्रु पक्ष से आपको सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। आज आपका धन व्यर्थ के कार्यों में व्यय हो सकता है।
कर्क | Cancer (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है) —
इस राशि के जातकों को आज निम्न लोगों से लाभ होगा। इसी के साथ अधिकारी वर्ग से सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। बुद्धि का विकास होगा।
सिंह | Leo (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है) —
सिंह राशि के जातकों के आज शत्रु पराजित होंगे। वहीं दूसरी ओर शासकीय सेवा से धन प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। आज आपको श्रम अधिक करना पड़ सकता है।
कन्या | Virgo (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है) —
कन्या राशि के जातकों को धार्मिक् कार्यों से लाभ मिलेगा। स्थानांतरण से भी लाभ का योग हैं। तो वहीं आज इनकी यात्रा भी इनके लिए लाभकारी रहेगी।
तुला | Libra (जिनका नाम र, त से शुरू होता है) –
तुला राशि के जातकों को आज तरक्की का अवसर प्राप्त होगा। कहीं से शुभ ​समाचार भी मिल सकता है। तो वहीं अचानक कहीं से धन लाभ भी होगा। कुल मिलाकर आज का दिन हर तरफ से लाभ दिलाएगा।
वृश्चिक | Scorpio (जिनका नाम न, य से शुरू होता है) —
वृश्चिक राशि के जातकों को आज वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। आज झगड़े की आशंका है। स्त्री पक्ष कमजोर रहेगा। शारीरिक रूप से भी आज थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे।
धनु | Sagittarius (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है) —
धनु राशि के जातकों का आज का दिन परेशानी में व्यतीत हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आज असफल हो सकते हैं। कलह के कष्ट हो सकता है।
मकर | Capricorn (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है) —
मकर राशि के जातकों को आध्यात्मिक क्षेत्र से लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्य में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। इसके विपरीत नौकरी में सफलता मिल सकती है।
कुंभ | Aquarius (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है) —
कुंभ राशि के जातकों के माता—पिता को कष्ट हो सकता है। कहीं से धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। संतान की चिंता आपको सता सकती है।
मीन | Pisces (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है) —
मीन राशि के जा​तकों का व्यापार सम चलेगा। आज आपको अभीष्ट सिद्धि प्राप्त हो सकती है। इसके विपरीत श्रम अधिक करना पड़ेगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us