Advertisment

UP Police : दो पति, तीन बच्चे, थाने पहुंची पत्नी, पुलिस को आया चक्कर

author-image
deepak
UP Police : दो पति, तीन बच्चे, थाने पहुंची पत्नी, पुलिस को आया चक्कर

उत्तरप्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है कि सुनकर शायद आपकी हंसी नहीं रूकेगी। क्योंकि मामला कुछ था ही ऐसा की पुलिस को भी चक्कर आ गए। यहा एक महिला अपने दो पति और तीन बच्चों के साथ थाने पहुंच गई। जब पुलिस ने महिला से थाने आने का कारण पूछ तो पुलिस भी चकरा गई, की आखिर क्या करें। पहले तो पुलिस महिला और उसके बच्चों को देखकर हैरान हो गई। लेकिन जब पुलिस ने महिला की बात सुनी तो पुलिस ने अपना सिर पकड़ लिया।

Advertisment

महिला की पंचायत सुनकर पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल, महिला का कहना था कि वह अपने दोनांे पतियों के साथ नहीं रहना चाहती है। महिला कानपुर देहात की निवासी थी, उसकी शादी ठठिया के एक उम्र दराज व्यक्ति से हुई थी। महिला शादी से खुश नहीं थी। लेकिन महिला के दो बच्चें हो गए थे। इसके बाद महिला की शादी अपनी ससुराल के पास एक अन्य युवक से हो गई। महिला ने कोर्ट में दूसरे युवक से शादी थी। दूसरे पति से भी महिला का एक बच्चा था।

महिला का पहला पति गांव के ही एक स्कूल में चपरासी था और उसी स्कूल में उसके दोनों बच्चे पढ़ाई करते थे। एक दिन पहले पति ने महिला को फोन करके स्कूल में बच्चों को देखने के लिए बुलाया, महिला स्कूल पहुंची तो महिला का दूसरा पति स्कूल आ धमका और महिला को जबदस्ती ले जाने लगा। इसी को लेकर दोनों पतियों में जमकर बहस हो गई। मामले की सूचना मिलते ही दोनों पतियों को पुलिस थाने ले आई। वही महिला अपने तीन बच्चों को लेकर थाने पहुंच गई और पुलिस से बोली की वह दोनों में से किसी भी पति के साथ नहीं रहना चाहती।

महिला को पुलिस ने काफी समझाया लेकिन महिला ने किसी की एक नहीं सुनी। महिला ने पुलिस से अपने बच्चों के साथ मायके जाने की इच्छा जाहिर की। आखिरकार जब सुलह नहीं हो पाया तो पुलिस ने महिला के भाई को बुलाकर उसे उसके साथ भेज दिया। लेकिन इस मामले में पुलिस को पसीना आ गया।

Advertisment
woman went to police station with three children Woman arrived with two husbands UP POLICE news of Kannauj kannauj news husband and wife quarreled husband and wife quarrel husband and wife
Advertisment
चैनल से जुड़ें