Advertisment

British Monarch: अब 73 वर्षीय चार्ल्स संभालेंगे ब्रिटेन का साम्राज्य, कई चरणों में पूरी होगी सार्वजनिक घोषणा

चार्ल्स तृतीय को आज यानी शनिवार को सेंट जेम्स पैलेस में एक ऐतिहासिक समारोह में आधिकारिक रूप से ब्रिटेन का सम्राट घोषित किया जाएगा।

author-image
Bansal News
British Monarch: अब 73 वर्षीय चार्ल्स संभालेंगे ब्रिटेन का साम्राज्य, कई चरणों में पूरी होगी सार्वजनिक घोषणा

लंदन।  British Monarch चार्ल्स तृतीय को आज यानी शनिवार को सेंट जेम्स पैलेस में एक ऐतिहासिक समारोह में आधिकारिक रूप से ब्रिटेन का सम्राट घोषित किया जाएगा। यह नए सम्राट के राज्याभिषेक की सार्वजनिक घोषणा है।

Advertisment

बड़े बेटे को मिला अधिकार

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सबसे बड़े बेटे 73 वर्षीय चार्ल्स अपनी मां के निधन के बाद स्वाभाविक रूप से सम्राट बन गए हैं और महारानी के निधन के 24 घंटों के भीतर पारंपरिक रूप से राज्याभिषेक संबंधी एक परिषद की बैठक बुलायी जाती है लेकिन महारानी के निधन की घोषणा में विलंब होने के कारण इस समारोह को शुक्रवार को आयोजित करने के लिए पर्याप्त समय नहीं बचा था। सम्राट चार्ल्स तृतीय की नयी उपाधि की सार्वजनिक घोषणा करने की प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी।

फहराए जाएंगे ध्वज

दिवंगत महारानी के निधन से शोक में झुके ध्वज नए सम्राट के राज्याभिषेक की घोषणा के बाद पूरी तरह फहराए जाएंगे। इस कार्यक्रम का पहली बार टेलीविजन का प्रसारण किया जाएगा। राज्याभिषेक संबंधी परिषद में कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री, न्यायाधीश और चर्च ऑफ इंग्लैंड से लोग शामिल होते हैं। परिषद में सम्राट चार्ल्स महारानी के निधन की निजी तौर पर घोषणा करेंगे और चर्च ऑफ स्कॉटलैंड की रक्षा की शपथ लेंगे। इस समारोह में चार्ल्स की पत्नी कैमिला शामिल होंगी जो अब क्वीन कंसोर्ट बन गयी हैं। सम्राट के बेटे विलियम भी इसमें शामिल होंगे, जिन्हें अब प्रिंस ऑफ वेल्स की उपाधि मिल गयी है।

चार्ल्स को आज आधिकारिक रूप से ब्रिटेन का सम्राट घोषित किया जाएगा

International News Charles III Historic Ceremony Proclaimed King
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें