Advertisment

देश में कोविड-19 के 15,158 नए मामले सामने आए, संक्रमण से 175 मरीजों की मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, 16 जनवरी (भाषा) देश में कोविड-19 के 15,158 नए मामले सामने आने के साथ देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,05,42,841 हो गए, वहीं संक्रमण से उबरने वालों की संख्या भी बढ़कर 1,01,79,715 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

Advertisment

मंत्रालय की ओर से जारी सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में 175 और संक्रमितों की मौत हुई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 1,52,093 हो गई है।

इसमें बताया गया कि संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,01,79,715 हो गई है तथा ठीक होने वालों की दर बढ़कर 96.56 फीसदी हो गई है। देश में कोरोना वायरस से मृतक दर 1.44 फीसदी है।

शनिवार को कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या तीन लाख से कम बनी रही।

Advertisment

आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,11,033 है जो संक्रमण के कुल मामलों का दो फीसदी है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

Advertisment

भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 15 जनवरी तक कुल 18,57,65,491 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। उनमें से 8,03,090 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

भाषा

मानसी पवनेश

पवनेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें