Advertisment

Petrol-Diesel Price today: लगातार पांचवे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज आपके शहर में कितना है भाव

author-image
Sonu Singh
Petrol-Diesel Price: फिर महंगा हुआ तेल, भोपाल में पेट्रोल 91.50 रुपए लीटर, जानें आपके शहर में कितना है भाव

Fuel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol- Diesel Price) में बढ़ोतरी कर दी है। रविवार को पेट्रोल लगभग 28 पैसे महंगा हुआ है जबकि डीजल की कीमतों में करीब 30 पैसे का इजाफा किया गया है। बता दें कि, तेल की कीमतों में आज लगातार पांचवे दिन बढ़त देखने को मिली है।

Advertisment

रेट्स में बदलाव के बाद दिल्ली में दोनों ईंधनों का भाव देखें तो यहां पेट्रोल 83.41 रुपए और डीजल 73.62 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

पेट्रोल के भाव
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज मुंबई में पेट्रोल 90.01 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 84.86 रुपए में मिल रहा है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल का भाव 86.21 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

डीजल की कीमत
देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 73.62 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में डीजल 80.20 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में एक लीटर डीजल के लिए आपको 77.15 रुपए चुकाने होंगे। जबकि चेन्नई में एक लीटर डीजल 78.99 रुपए में उपलब्ध होगा।

Advertisment

MP में पेट्रोल-डीजल के दाम
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की बात करें तो भोपाल (Bhopal) में पेट्रोल का दाम 91.19 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं भोपाल में डीजल के भाव 81.41 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं।

शहर                   डीजल        पेट्रोल

दिल्ली                 73.62        83.41

कोलकाता            77.15       84.86

मुंबई                    80.20       90.01

चेन्नई                 78.93       86.21

लखनऊ               73.91       83.33

बेंगलुरु                78.00         86.16

चंडीगढ़               73.32         80.26

पटना                  78.79        85.92

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में आज के रेट्स
पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Advertisment
चैनल से जुड़ें