Advertisment

15 August Rashifal : वृष, मिथुन और मीन राशि वालों को हर तरफ से मिलेगा लाभ, कर्क राशि वाले रहें संभलकर

author-image
Preeti Dwivedi
15 August Rashifal : वृष, मिथुन और मीन राशि वालों को हर तरफ से मिलेगा लाभ, कर्क राशि वाले रहें संभलकर

नई दिल्ली। रविवार यानि 15 अगस्त का दिन वृष, मिथुन और मीन राशि के जातकों के लिए सबसे अच्छा बीतने वाला है। इन्हें हर तरफ से आज फायदा मिलेगा। तो वहीं कर्क और कुंभ राशि के जातकों के लिए थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जा रही है। पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार बताया जा रहा यह राशिफल चंद्र राशि के आधार पर है।

Advertisment

मेष राशि —
मेष राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन व्यापार से लाभ दिलाने वाला होगा। अगर आप कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपके माता—पिता को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

वृष राशि —
वृष राशि वालों को 15 अगस्त का दिन शारीरिक व आर्थिक सुख देने वाला होगा। व्यापार व कृषि से लाभ के भी योग बन रहे हैं। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो भी शुभ समाचार मिलने वाला है।

मिथुन राशि —
मिथुन राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन महत्वपूर्ण कार्य की उपलब्धि कराने वाला होगा। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी लाभ होगा। नौकरी में भी सफलता मिलेगी।

Advertisment

कर्क राशि —
कर्क राशि के जातकों की पत्नि को कष्ट झेलना पड़ सकता है। रविवार का दिन आपके विरोधियों के पक्ष में जाने वाला है। अत: सतर्क रहें। निर्माण कार्य में भी बाधा आ सकती है।

सिं​ह राशि —
इस राशि के जातकों की संतान को कष्ट झेलना पड़ सकता है। दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी। अगर आप कृषि क्षेत्र से जुड़े हैं तो भी रविवार का दिन आपके लिए अच्छा बीतने वाला है।

कन्या राशि —
कन्या राशि के व्यापारियों को लाभ होगा। शारीरिक सुख की प्राप्ति होगी। विद्या में बाधा आ सकती है।

Advertisment

तुला राशि —
इस राशि के जातकों के विरोधियों को पराजय का सामना करना पड़ेगा। इसी के साथ आपको माता—पिता का साथ मिले सकता है। परन्तु संतान पक्ष को कुछ तकलीफ हो सकती है।

वृश्चिक राशि —
वृश्चिक राशि के जातकों को नेत्र पीड़ा हो सकती है। आप जो कार्य योजनाएं बना रहे हैं वह अधूरी हो सकती हैं। परन्तु रविवार का दिन आपको सुख—साधन की प्राप्ति कराने वाला होगा।

धनु राशि —
धनु राशि के जातकों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आप व्यापार क्षेत्र से जुड़े हैं तो भी लाभ होगा। स्वास्थय के मामले में आपको सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। उदर विकार घेर सकता है।

Advertisment

मकर राशि —
मकर राशि के जातकों के लिए 15 अगस्त का दिन हर्ष के साथ बीतेगा। वाहन भय बना रह सकता है। इसके विपरीत शारीरिक व आर्थिक कष्ट भी आपके सामने आ सकते हैं।

कुंभ राशि —
कुंभ राशि वालों को अधिक कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। किसी प्रकार की चोट की संभावना दिख रही है। रविवार के दिन आपको पारिवारिक कलह से बचने की सलाह दी जा रही है।

मीन राशि —
मीन राशि के जातकों की आर्थिक उन्नति होगी।  मनोरंजन के लिए कहीं जा भी सकते हैं। मांगलिक कार्य पूर्ण होंगे।

daily horoscope aaj kiski karen pooja Dharam jyotish dhyan kya karen is din dhanu rashi ka rashifal kanya rashi ka rashifal kark rashi ka rashifal kumbh rashi ka rashifal makar rashi ka rashifal meen rashi ka rashifal mithun rashi ka rashifal tula rashi ka rashifal vrash rashi ka rashifal vrashchik rashi ka rashifal mesh rashi ka rashifal singh rashi ka rashifal 15 august 2021 ka rashifal 15 august ka rashifal 15 ke rashivar upaye
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें