Advertisment

Jagannath Rath Yatra 2024: अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की निकली 147वीं रथ यात्रा, अमित शाह ने की मंगला आरती

Jagannath Rath Yatra 2024: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 147वीं वार्षिक रथ यात्रा की शुरुआत हो गई है।

author-image
Ujjwal Rai
Jagannath Rath Yatra 2024: अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की निकली 147वीं रथ यात्रा, अमित शाह ने की मंगला आरती

हाइलाइट्स

  • अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की निकली 147वीं रथ यात्रा
  • सुबह 4 बजे अमित शाह ने की मंगला आरती
  • रात 8 बजे मंदिर वापस लौटेगी रथ यात्रा
Advertisment

Jagannath Rath Yatra 2024: गुजरात में भगवान जगन्नाथ की 147वीं वार्षिक रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra 2024) की शुरुआत हो गई है। ये रथ यात्रा अहमदाबाद में निकाली जा रही है।

रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra 2024) निकलने से पहले सुबह 4 बजे गृहमंत्री अमित शाह ने भगवान जगन्नाथ की मंगला आरती की। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं।

https://twitter.com/ANI/status/1809718134397628804

इस रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra 2024) में भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ विराजमान हैं। जमालपुर इलाके में स्थित 400 साल पुराने जगन्नाथ मंदिर से 18 किलोमीटर की रथ यात्रा निकाली गई है।

Advertisment

रात को लौटेगी रथ यात्रा

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra 2024) सुबह करीब 7 निकल गई थी। ये यात्रा शहर के कई इलाकों से होकर गुजरेगी, जो कि रात 8 बजे तक मंदिर लौटेगी।

पीएम मोदी ने किया पोस्ट

पीएम मोदी ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra 2024) को लेकर एक्स पर ट्वीट किया है। इस दौरान उन्होंने लिखा- 'पवित्र रथ यात्रा की शुरुआत पर शुभकामनाएं। हम महाप्रभु जगन्नाथ को नमन करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि उनकी कृपा हम पर सदैव बनी रहे।'

— Narendra Modi (@narendramodi) July 7, 2024


रथ यात्रा में कड़ी सुरक्षा

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra 2024) निकाली जा रही है। इसके लिए सुरक्षी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रथ यात्रा की सुरक्षा के लिए डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी स्तर के 5 अधिकारी शामिल हैं। साथ ही 12 हजार 600 पुलिस समेत 23 हजार 600 जवान भी सुरक्षा में तैनात है।

Advertisment

96 निगरानी कैमरे लगाए गए

बताया जा रहा है कि रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra 2024) में 1 हजार 950 जवानों तैनात हैं, ताकि यातायात प्रबंधन हो सके। वहीं, 16 एंबुलेंस, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नियंत्रण कक्ष से जुड़े 1 हजार 733 'बॉडी-वॉर्न कैमरा' लगाए गए हैं।

यात्रा कई स्थानों से गुजरेगी, जिसके लिए 47 स्थानों पर 20 ड्रोन और 96 निगरानी कैमरे लगाए गए हैं।

पुरी में निकली रथ यात्रा

उड़ीसा के पुरी में भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra 2024) निकाली जाएगी। 53 साल बाद यानी कि 1971 के बाद इस साल पुरी की रथयात्रा दो दिनों की होगी।

Advertisment

द्रौपदी मुर्मु होगीं शामिल

इस रथयात्रा (Jagannath Rath Yatra 2024) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी शामिल होंगी। वे शनिवार की शाम भुवनेश्वर पहुंच चुकी हैं। आज तीनों देवी-देवताओं को मंदिर से बाहर लाया जाएगा और फिर पुरी के शंकराचार्य रथ की पूजा करेंगे।

इसके बाद प्रसिद्ध रस्म 'छेरा पहरा' की जाएगी। इस दौरान उड़ीसा के महाराज देवी-देवताओं और रथों के चारों ओर सोने की झाड़ू से सफाई करेंगे। इस झाड़ू से रथ का मंडप और रथ के लिए रास्ता साफ किया जाएगा।

रात 2 बजे हुई मंगला आरती

पुरी में सुबह 4 बजे की बजाय रात 2 बजे मंगला आरती हुई। इस साल ये रथ यात्रा 2 दिनों तक चलेगी।

Advertisment

भगवान को आम दिनों से 2 घंटे पहले जगाया गया। मंगला आरती सुबह 4 की बजाय रात 2 बजे हुई। उसके बाद दशावतार पूजन हुआ।

ये भी पढ़ें...Surat Building Collapsed: सूरत में 6 मंजिला बिल्डिंग धराशायी, 2017 में ही बनी थी, एक की मौत, 15 से ज्यादा लोग घायल
Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में इन सितारों ने लगाए चार चांद, देखें तस्वीरें

Advertisment
चैनल से जुड़ें