Advertisment

Dindori Road Accident: MP के डिंडौरी में भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत, 21 घायल

Dindori Road Accident: MP के डिंडौरी में भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत, 21 घायल, बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र बड़झर के घाट का मामला।

author-image
Preetam Manjhi
Dindori Road Accident: MP के डिंडौरी में भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत, 21 घायल

   हाइलाइट्स

  • MP के डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा।
  • हादसे में 14 लोगों की मौत, 21 घायल।
  • बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र अंर्तगत बड़झर घाट का मामला।
Advertisment

Dindori Road Accident: मध्य प्रदेश के डिंडौरी में पिकअप वाहन के पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 21 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसा शहपुरा थाना, बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र अंर्तगत बड़झर के घाट का है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1763052858717413570?s=20

बताया जा रहा है, कि हादसे के शिकार सभी लोग गोद भराई कार्यक्रम में शहपुरा थाना इलाके के अमाही देवरी गांव से मसूरघुघरी थाना इलाके के निवास क्षेत्र में गए थे। जब वे वापस लौट रहे थे, तो बड़झर घाट उतरते समय उनकी पिकअप गाड़ी का ब्रेक फैल हो गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खेत में जाकर पलट गई।

   CM मोहन यादव ने की मुआवजे की घोषणा

https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1763019664756703316

वहीं इस हादसे पर CM डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Advertisment

CM ने कहा, कि घटना में हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

   PM मोदी ने जताया दुख

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुःख जताते हुए कहा, उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, कि मध्य प्रदेश के डिंडोरी में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है।

https://twitter.com/PMOIndia/status/1763056633431658891

संबंधित खबर:MP Weather Update: आज पांच जिलों को छोड़कर MP में 36 घंटे राहत, कल से फिर एमपी में तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने के आसार

Advertisment

जानकारी के मुताबिक, ये दर्दनाक हादसा बिछिया चौका के पास हुआ है। सभी यात्री पिकअप गाड़ी नं-MP20GB4146 में सवार थे। 14 मृतकों में 9 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं। 21 घायलों में 9 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। 2 लोगों को जबलपुर रेफर किया गया था, उनमें से 1 की रास्ते में मौत हो गई।

मृतकों में मदनसिंह (पिता बाबू लाल आर्मो, उम्र 45 साल, निवासी अम्हाइ देवरी)

प्रीतम (पिता गोविंद बरकड़े उम्र 16 साल निवासी पोंडी माल)

पुन्नू लाल (पिता राम लाल उम्र 55 साल अम्हाइ देवरी)

महदी बाई (पति विश्राम उम्र 35 साल सजानिया जिला उमरिया)

सेम बाई (पति रमेश उम्र 40 साल अम्हाइ देवरी)

लालसिंह (पिता भानु उम्र 55 साल अम्हाइ देवरी)

मुलिया (पति ढोली उम्र 60 साल अम्हाइ देवरी)

तितरी बाई (पति कृपाल उम्र 50 साल निवासी धमनी जिला उमरिया)

सावित्री (पति नानसाय उम्र 55 साल पोंडी जिला उमरिया)

सरजू (पिता धनुआ उम्र 45 साल अम्हाइ देवरी)

सम्हर (पिता फगुआ उम्र 55 साल पोंडी)

महासिंह (पिता सुखलाल उम्र 72 साल पोंडी)

लालसिंह (पिता नानसाय उम्र 27 साल पोंडी)

किरपाल (पिता सुकाली उम्र 45 साल अम्हाइ देवरी- रेफर के दौरान मृत्यु) शामिल हैं।

Advertisment
sadak hadsa sadak accident road accident in dindori MP news mp dindori accident hindi news dindori road accident Dindori news Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें