Advertisment

13 August Rashifal 2024: मंगलवार का दिन इन तीन जातकों के लिए है खास, आप भी चेक करें अपनी राशि

13 August Rashifal 2024: मंगलवार का दिन इन तीन जातकों के लिए है खास, आप भी चेक करें अपनी राशि 13 August Rashifal 2024: Tuesday is special for these three people, you should also check your horoscope Hindi news pds

author-image
Preeti Dwivedi
13-August-Rashifal

13-August-Rashifal

13 August Rashifal 2024: राशि चक्र की 12 राशियों में कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें मंगलवार का दिन बेहद खास रहने वाला है। ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार जानते हैं कि 13 अगस्त के राशिफल (13 August ka Rashifal) में ऐसी कौन सी राशियां हैं जिन पर भगवान बजरंग बली की कृपा बरसेगी।

Advertisment

   सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal 13 August 2024) 

   मेष राशि

आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहना चाहिए। जीवनसाथी को पेट में थोड़ी बहुत समस्या हो सकती है। माता को ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की दिक्कत आ सकती है। कृपया उनके ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को पूरे सप्ताह लगातार चेक करते रहें।

आपकी कुंडली में धन आने का योग सामान्य है। कचहरी के कार्यों में रिक्स नहीं लेना चाहिए। आपको गर्दन या कमर में दर्द हो सकता है। अगर आप सरकारी अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपके लिए अत्यंत उत्तम है।

   वृष राशि

भाग्य आपका काफी साथ देगा। कार्यालय के कार्यों में थोड़ी बहुत परेशानी होना स्वाभाविक है। अतः आपको चाहिए कि आप व्यर्थ का वाद विवाद न करें। धन आने में बाधा है। कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आपके रिक्स नहीं लेना चाहिए।

Advertisment

भाई बहनों के साथ आपका तनाव हो सकता है। आपको अपनी संतान से थोड़ी बहुत मदद मिल सकता है।

   मिथुन राशि

आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा परंतु पिताजी के स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। भाग्य से आपको थोड़ी बहुत मदद मिलेगी। धन आने का अच्छा योग है।

भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। आपको अपने संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा।

Advertisment

   कर्क राशि

आपके जीवन साथी के लिए काफी उत्तम रहेगा। माता को पेट में कुछ समस्या हो सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको ब्लड प्रेशर और डायबिटीज इत्यादि रक्त संबंधी रोगों से सावधान रहना चाहिए। भाग्य से आपको काम मदद मिलेगी।

आपको अपने परिश्रम पर ही भरोसा करना पड़ेगा। दुर्घटनाओं से आपको काफी सावधान रहना चाहिए। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके पास विवाह के काफी प्रस्ताव आ सकते हैं।

   सिंह राशि

आप अगर थोड़ा सा प्रयास करेंगे तो आपके सभी शत्रु समाप्त हो सकते हैं। आपका अपने भाई बहनों और संतान के साथ सामान्य संबंध रहेंगें।

Advertisment

आपका भाग्य आपके लिए अनुकूल है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवन साथी को कुछ मानसिक कष्ट हो सकता है। जिसका असर आप पर भी पड़ सकता है।  आपकी कुंडली के गोचर में प्रबल शत्रुहन्ता योग बन रहा है।

   कन्या राशि

व्यापार में उन्नति होगी। धन प्राप्ति में बाधाएं आएंगी। माता और पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपका या आपके जीवन साथी में से किसी एक का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

भाई और बहनों के साथ आपके संबंध सामान्य रहेंगे। आपके एक संतान को उन्नति प्राप्त हो सकती है। छात्रों की पढ़ाई ठीक-ठाक चलेगी।

संबंधित खबर:Ant Vastu Tips: कहां-कौन सी चीटियों का दिखना होता है शुभ, लाल या काली, जानें क्या कहता है वास्तु

   तुला राशि

आपके व्यापार में उन्नति हो सकती है। माता का स्वास्थ्य समान्यता ठीक रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

जीवनसाथी को थोड़ी पीड़ा हो सकती है। आपके सुख में वृद्धि होगी। धन में भी वृद्धि होगी। आप कोई नई संपत्ति भी खरीद सकते हैं। भाग्य से आपको सामान्य मदद मिलेगी।

   वृश्चिक राशि

आपके पिता का स्वास्थ्य ठीक रह सकता है, परंतु माता के स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी की आशंका है। भाई बहनों के साथ संबंध समान्यतया ठीक रहेंगे।

आपकी संतान से आपको कोई सहयोग प्राप्त नहीं होगा। कार्यालय में आपको थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। भाग्य से आपको मदद नहीं मिल पाएगी। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा अच्छा और थोड़ा खराब है।

   धनु राशि

पिता का स्वास्थ्य सामान्य से ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध में थोड़ी कड़वाहट आ सकती है। आपकी संतान आपके साथ सहयोग करेगी। व्यापार में उन्नति हो सकती है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य से मदद मिलने की उम्मीद है। धन आने का योग है। आपके माता को कष्ट हो सकता है।

   मकर राशि

आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। माता और पिता के स्वास्थ्य में मामूली दिक्कत है। भाग्य से सामान्य मदद मिलेगी।

सुख संबंधी कोई उपकरण या घर में कोई अच्छा कार्य हो सकता है जिसमें धन भारी मात्रा में खर्च हो। आपके व्यापार में लाभ हो सकता है। अगर आप परिश्रम करेंगे तो आपके बहुत सारे कार्य सफल हो सकते हैं। आपके सुख में वृद्धि होगी।

   कुंभ राशि

माता और पिता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। आपके लिए कचहरी के कार्यों में सफलता का उत्तम योग है। धन आने में थोड़ी बाधा है।

भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। भाग्य से कम मदद प्राप्त होगी। आपके और आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में मामूली परेशानी रहेगी।

   मीन राशि

आपके और आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत खराबी रहेगी। माता और पिता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके पास धन आने का योग है। आपके धन की मात्रा में वृद्धि होगी। व्यापार में वृद्धि होगी।

कचहरी के कार्य पूरी सावधानी के साथ ही करें। अगर आप यह कार्य सावधानी के साथ नहीं करेंगे तो धोखा खा सकते हैं। आपको भाग्य से कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं होगी। भाग्य आपकी बहुत थोड़ी मदद कर पाएगा।

Astrology jyotish dainik rashifal 13 august rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें