Advertisment

121 पुलिसकर्मियों को मिलेगा "यूनियन होम मिनिस्टर्स मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इंवेस्टिगेशन" का पदक, MP के 10 जवान शामिल

author-image
Bansal News
121 पुलिसकर्मियों को मिलेगा

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर दिया जाने वाला "जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का पदक" 2020 medal for excellence in investigation 2020

Advertisment

से 121 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इन 121 पुलिसकर्मियों में 15 सीबीआई से, 10 मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस से, आठ उत्तर प्रदेश पुलिस से, सात केरल और पश्चिम बंगाल पुलिस से, और शेष अन्य राज्य / केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

15 अगस्त  पर प्रदान किया जाएगा
गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि इनमें 21 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। यह पदक स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर प्रदान किया जाएगा। अपराध की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और जांच अधिकारियों द्वारा जांच में इस तरह की उत्कृष्टता को पहचानने के उद्देश्य से यह पदक 2018 में स्थापित किया गया था।
प्रदेश में इनको मिलेगा अवार्ड
मध्य प्रदेश के mppolice दस पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट विवेचना के लिए वर्ष 2020 के "यूनियन होम मिनिस्टर्स मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इंवेस्टिगेशन" medal for excellence in investigation 2020 अवार्ड प्रदान किया गया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय से जारी पत्र के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, एसडीओपी पुन्नूसिंह परस्ते, निरीक्षक सुनील शर्मा, संजीव कुमार चौकसे, प्रवीण कुमार कुमरे, गोपाल घासले,अरविंद सिंह तोमर तथा उपनिरीक्षक  केवल सिंह परते,  प्रीति पाटिल और दीप्ति मिश्रा को उत्कृष्ट विवेचना के लिए यह मैडल प्रदान किया गया है।
पदक की स्थापना 2018 में की गई थी
उल्लेखनीय है कि इस पदक की स्थापना 2018 में विवेचना में उच्च व्यावसायिक मापदण्डों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गयी है। इस वर्ष पूरे देश में 121 पुलिस अधिकारियों को इससे सम्मानित किया गया है। इनमें सर्वाधिक 15 अधिकारी सीबीआई के हैं। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के दस-दस अधिकारियों को यह पदक प्राप्त हुआ है जिससे राज्यों में इन राज्य के सर्वाधिक अधिकारी हैं।
Advertisment
चैनल से जुड़ें