Advertisment

Smoke Pan: स्मोकी पान खाने से 12 साल की बच्ची के पेट में छेद, डॉक्टर्स ने की सर्जरी, जानें क्या हैं इस पान के नुकसान?

Smoke Pan: कर्नाटक के बेंगलुरु में लिक्विड नाइट्रोजन पान (Smoke Pan) खाने से 12 साल की बच्ची के पेट में छेद हो गया।

author-image
Ujjwal Rai
Smoke Pan: स्मोकी पान खाने से 12 साल की बच्ची के पेट में छेद, डॉक्टर्स ने की सर्जरी, जानें क्या हैं इस पान के नुकसान?

हाइलाइट्स

  • स्मोकी पान खाने से बच्ची के पेट में छेद
  • डॉक्टर्स को करनी पड़ी सर्जरी
  • कर्नाटक के बेंगलुरु का मामला
Advertisment

Smoke Pan: पान खाने से कई तरह के फायदे होते हैं। पान में शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस से निपटने और अनियंत्रित शुगर के कारण होने वाली सूजन को कम करता है।

लेकिन, क्या आप जानते हैं कि पान (Smoke Pan) के कई ऐसे नुकसान भी हैं, जिससे आपकी जान भी जा सकती है।

दरअसल, कर्नाटक के बेंगलुरु से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया। दरअसल, बेंगलुरु के लिक्विड नाइट्रोजन पान (Smoke Pan) खाने से 12 साल की बच्ची के पेट में छेद हो गया।

Advertisment

इसके बाद बच्ची के पेट में बहुत दर्द होने लगा, उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

बच्ची के पेट की करनी पड़ी सर्जरी

बच्ची की हालत खराब होने के बाद उसे नारायण मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, एच एस आर लेआउट में एडमिट कराया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों को जांच में पेट के निचले हिस्से में छेद होने का पता चला।
इसके बाद डॉक्टर्स ने सर्जरी करने की बात कही। सर्जरी करने के बाद बच्ची के पेट से संक्रमित हिस्से को बाहर निकाला गया।

पेट में 4x5 सेमी का छेद

इस दौरान डॉक्टर ने बताया कि इस बच्ची के पेट में लगभग 4x5 सेमी का एक छेद निकला। हालांकि, 12 साल की बच्ची फिलहाल स्वस्थ्य है।

Advertisment

सही समय पर इलाज न होने पर जा सकती थी जान

अगर इस बच्ची का सही समय पर इलाज नहीं होता तो, उसकी जान भी जा सकती थी।

शादी के रिसेप्शन में खाया था पान

बच्ची अपने परिवार के साथ एक शादी के रिसेप्शन में गई थी। वहां पर उसने स्मोक वाला पान खाया था। ये पान खाने के बाद से ही बच्ची की तबियत बिगड़ने लगी थी।

स्मोकी पान के नुकसान

स्मोक वाले पान खाने से सिर दर्द होने के साथ ही कफ की भी समस्या हो सकती है। इसके अलावा इस पान से त्वचा के साथ-साथ आंखें भी प्रभावित हो सकती हैं।

डॉक्टर विजय एचएस ने बताया कि लिक्विड नाइट्रोजन में दो प्रॉपर्टीज होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होती हैं।

Advertisment

पहला कोल्ड बर्न, जब ठंड से जलने पर टिशू खराब हो जाते हैं। इस समय ये पान स्किन और खासकर आंखों को बहुत नुकसान पहुंचाता है।

वहीं, दूसरी प्रोपर्टी की बात करें तो, ये है 1 ग्राम लिक्विड नाइट्रोजन, जो कि 600-700 मिलीलीटर गैस बना सकता है। इससे जान जाने का खतरा भी रहता है।

ये भी पढ़ें: Swati Maliwal assault Case: मालीवाल मारपीट केस में आज केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ, मामले में पहली बार बोले केजरीवाल

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें