Advertisment

12 September History: देश के महान तैराक मिहिर सेन का दिन आज, जानिए देश की महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में

इंग्लिश चैनल को तैरकर पार करने से लंबी दूरी की तैराकी के अपने अभियान की शुरुआत करने वाले मिहिर सेन ने हिम्मत और दृढ़ निश्चय से महासागरों को पार करने में सफलता हासिल की।

author-image
Bansal News
12 September History: देश के महान तैराक मिहिर सेन का दिन आज, जानिए देश की महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में

नई दिल्ली। 12 September History: इतिहास में 12 सितंबर का दिन देश के महान तैराक मिहिर सेन की उपलब्धियों से जुड़ा है। मिहिर सेन को लंबी दूरी तय करने वाला एक बेहतरीन तैराक माना जाता है। इंग्लिश चैनल को तैरकर पार करने से लंबी दूरी की तैराकी के अपने अभियान की शुरुआत करने वाले मिहिर सेन ने हिम्मत और दृढ़ निश्चय से महासागरों को पार करने में सफलता हासिल की और 12 सितंबर 1966 को उन्होंने डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया।

Advertisment

डारडेनेल्स को पार करने वाले वह विश्व के प्रथम व्यक्ति बने। पांच महाद्वीपों के सातों समुद्रों को तैरकर पार करने वाले मिहिर सेन विश्व के प्रथम व्यक्ति रहे। सोलह नवम्बर 1930 को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में जन्मे मिहिर सेन की साहसिक और बेजोड़ उपलब्धियों के कारण भारत सरकार की ओर से 1959 में उन्हें ‘पद्मश्री’ प्रदान किया गया और 1967 में उन्हें 'पद्मभूषण' प्रदान किया गया।

देश-दुनिया के इतिहास में 12 सितंबर की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1786 : लार्ड कॉर्नवालिस ने गवर्नर जनरल और कमांडर इन चीफ का पदभार संभाला।

Advertisment

1873 : पहले टाइपराइटर की बिक्री शुरू।

1928 : फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत।

1944 : अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।

1959 : तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा।

1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया।

1968 : अल्बानिया ने वारसा संधि से अलग होने का ऐलान किया।

1990 : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एकीकरण के लिए अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिमी जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1991 : अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 अंतरिक्ष में छोड़ा गया।

2001 : अमेरिका ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।

2004: उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।

2006 : सीरिया की राजधानी दमिश्क स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला।

2012 : ऐप्पल ने आई फोन 5 और आईओएस 6 लॉन्च किया।

ये भी पढ़ें

Jammu Kashmir News: गहरी खाई में गिरा अनियंत्रित ट्रक, भूस्खलन की चपेट में था आया

Advertisment

Veteran Actor Dharmendra: US में कराया जाएगा वेटेरन एक्टर धर्मेंद्र का मेडिकल ट्रीटमेंट, सनी देओल गए साथ

Chandrababu Naidu: आंध्र प्रदेश CID ने 15 दिन की हिरासत का किया अनुरोध, जाने क्या है पूरा मामला

MP Weather Update: आज और कल हल्की बारिश, 15 सितंबर से फिर जोरदार बारिश के आसार

Advertisment

Indian Railways: भारत में एक ऐसी जगह, जहां ट्रेन के गुजरते ही बत्ती हो जाती है गुल, जानिए वजह

today in history, 12 september, 12 september in history, history,september important days,september important days list, what happend today,

what happend today Today in History september important days list september important days History 12 september in history 12 September History 12 september
Advertisment
चैनल से जुड़ें