Advertisment

12 Sep Rashifal: मेष राशि की संतान का भाग्य मारेगा उछाल, मिथुन के भाइयों से संबंध अच्छे होंगे

12 Sep Rashifal: मेष राशि की संतान का भाग्य मारेगा उछाल, मिथुन के भाइयों से संबंध अच्छे होंगे

author-image
Preeti Dwivedi
Rashifal-12-Sep-2024

Rashifal-12-Sep-2024

12 Sep Rashifal 2024:  यदि आप भी अपने आने वाले दिन को लेकर चिंतित हैं तो आपको बता दें गुरुवार का दिन कुछ खास राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। चलिए जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां।

Advertisment

मेष राशि – mesh 
आपके संतान के भाग्य में परिवर्तन आ सकता है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। धन आने में (Rashifal 12 September 2024)  कमी आएगी। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। गाय को हरा चारा खिलाएं। आपको अपनी संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।

वृष राशि vrash
आपके सुख में वृद्धि होगी। लोगों के बीच में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य थोड़ा कम साथ देगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा बहुत खराब हो सकता है। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो सकेगा। राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें।

मिथुन राशि mithun 
आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। भाग्य साथ देगा। आपके शत्रुओं का पतन होगा। शुक्रवार को मंदिर में जाकर किसी ब्राह्मण को कपड़े का दान दें। आपका अपने भाइयों से अच्छा संबंध रहेगा।

Advertisment

कर्क राशि kark 
भाइयों से बुराई हो सकती है। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा उत्तम चलेगी। विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। धन आने के संभावना है। भाग्य आपका साथ दे सकता है। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है।

सिंह राशि singh 
शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। धन आने की कम संभावना है। कार्यालय में आपको असहयोग का सामना करना पड़ेगा।  आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह संबंध आ सकते हैं।

कन्या राशि kanya 
भाइयों से संबंध ठीक रहेगा। अपने घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आपके सुख में वृद्धि होगी। आप कोई सामान खरीद सकते हैं। भाग्य कम साथ देगा। आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है।

Advertisment

तुला राशि tula 
रूद्राष्टक का पाठ करें। आपके पास धन आने का उत्तम योग है। कचहरी के कार्यों में आपको सावधान रहना चाहिए। गाड़ी चलाते वक्त आपको अत्यंत सावधान रहना चाहिए। भाइयों के साथ संबंध उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि vrashchik 
अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपकी कार्यालयीन प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। धन आने की कार्यों में बाधा आएगी। परंतु धन थोड़ा बहुत आएगा। सुख में कमी आएगी। शुक्रवार को मंदिर में जाकर भिखारियों को चावल का दान दें। आपकी शासकीय कार्यालयों में कार्यों की प्रगति अच्छी रहेगी।

धनु राशि dhanu 

स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। भाग्य तीव्र गति से कार्य करेगा। कार्यालय में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। गलत रास्ते से धन आ सकता है। शत्रु परास्त होंगे। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है।

Advertisment

मकर राशि makar 
कोई भी फल की प्राप्ति परिश्रम के कारण ही होगी परिश्रम के बगैर सफलता नहीं मिलेगा मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। भगवान शिव का अभिषेक करवाएं और प्रतिदिन स्वयं भी अभिषेक करें।

कुंभ राशि kumbh
भाग्य आपका साथ देगा। व्यापार में कमी आएगी। धन आने का सामान्य योग है। बृहस्पतिवार का व्रत करें तथा मंदिर में जाकर पूजन करें। आपके जीवन साथी को सफलता का योग है। आपका भी स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन राशि meen 
आपके स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। शनिवार का व्रत करें उसी दिन शनिदेव की पूजा भी करें। भाइयों के साथ संबंध खराब होंगे। भाग्य आपका साथ देगा। नए शत्रु बनेंगे।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Surya Gochar Effect: 16 सितंबर से इन पांच राशियों के अच्छे दिन शुरू, नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट लेकर आएगा ये ग्रह

Astrology Aaj ka rashifal Rashifal 12 sep rashifal
Advertisment
चैनल से जुड़ें