Advertisment

IAS Transfer In MP: एमपी में 12 IAS के ट्रांसफर, 24 घंटे में बदले गए वित्त विभाग के PS, संजय दुबे बने सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव

IAS Transfer In MP: मध्यप्रदेश में 12 IAS के ट्रांसफर

author-image
Rohit Sahu
ias

IAS Transfer In MP: मध्यप्रदेश में 11 दिन में तीसरी बार आईएएस अफसरों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। बुधवार देर रात फिर 12 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। जिसमें संजय दुबे को जीएडी का प्रिसिंपल सेक्रेटरी बनाए गए हैं. वहीं मनीष रस्तोगी को वित्त का प्रमुख सचिव बनाया गया है। बता दें कि मंगलवार को ही 9 आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ था।

Advertisment

24 घंटे में बदले गए वित्त विभाग के PS

मध्य प्रदेश सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है, जिसमें प्रमुख सचिव फाइनेंस के पद पर नियुक्ति को महज 24 घंटे में बदल दिया गया है। मंगलवार रात जारी आदेश में अमित राठौर को प्रमुख सचिव वित्त बनाया गया था, लेकिन बुधवार रात जारी नए आदेश में यह जिम्मेदारी मनीष रस्तोगी को सौंप दी गई है, जो पहले से ही प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर तैनात थे।  इस आदेश के बाद रस्तोगी अब सीएम मोहन यादव सरकार की पूरी वित्तीय व्यवस्था के कर्ता-धर्ता बन गए हैं।

IAS संजय दुबे का कद बढ़ा

संजय दुबे को फिर से पावरफुल बनाया गया है, 10 दिन पहले प्रमुख सचिव गृह विभाग से हटाकर प्रमुख सचिव विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग में पदस्थ किया गया था। अब मोहन सरकार ने उन्हें प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, प्रमुख सचिव (समन्वय), मुख्य सचिव कार्यालय और प्रमुख सचिव विज्ञान और प्रौद्योगिकी (अतिरिक्त प्रभार) का जिम्मा सौंपा है, जिससे उनका कद बढ़ गया है।

इन अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

आईएएस संजय दुबे सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव बनाए गए है। वहीं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी उन्हें दिया गया है। इसके अलावा मनीष रस्तोगी वित्त विभाग के प्रमुख सचिव बने है। इलैया राजा टी को अपर सचिव मुख्यमंत्री , MD पर्यटन विकास निगम का जिम्मा मिला है। वहीं मनीष सिंह को आयुक्त गृह निर्माण अधोसंरचना विकास मण्डल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। IAS एसएन मिश्रा को जेल विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Advertisment

IAS Transfer in MP मध्यप्रदेश में 12 IAS के ट्रांसफर
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें