Advertisment

12 August Horoscope : आज का दिन मि​थुन, कर्क और वृश्चिक राशि वालों को दिलाएगा लाभ, मकर राशि वाले रहें संभलकर

author-image
Preeti Dwivedi
12 August Horoscope : आज का दिन मि​थुन, कर्क और वृश्चिक राशि वालों को दिलाएगा लाभ, मकर राशि वाले रहें संभलकर

नई दिल्ली। गुरूवार का दिन मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कुछ खास रहने वाला है। पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार इस राशि के जो लोग व्यापार क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें लाभ होगा। तो वहीं सिंह और कन्या राशि के जातकों के भाई की उन्नति होगी। शेष राशियों के लिए आज का दिन मिला—जुला असर देगा।

Advertisment

मेष राशि —
मेष राशि के जातकों को आज आर्थिक विवाद से बचने की सलाह दी जा रही है। सा​थ ही पारिवारिक कलह का माहौल भी घर में बन सकता है। विद्या में बाधा आ सकती है।

वृष राशि —
वृष राशि के जातकों की आज आर्थिक प्रगति हो सकती है। संतान आदि सुख मिलेगा। अगर आपका कोई मुकदमा लंबित है तो उसमें सफलता विजय मिल सकती है।

मिथुन राशि —
मिथुन राशि के जातकों का दांपत्य जीवन आज सुखमय बीतेगा। व्यापार से लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपके घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है।

Advertisment

कर्क राशि —

कर्क राशि के जातकों के लिए आज वाहन भय बना रहेगा। अत: सावधान रहें। आपको भी आज व्यापार क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आकस्मिक धन लाभ होगा।

सिं​ह राशि —
सिंह राशि के जातकों के भाई की उन्नति होगी। कृषि व व्यापार दोनों क्षेत्रों में लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपका दिन हर्ष से भरा रहेगा।

कन्या राशि —
कन्या राशि के जातकोे को आज आर्थिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके भ्राता के लिए भी विकास के योग बना रहा है। शारीरिक दृष्टि से भी गुरूवार का दिन अच्छा बीतने वाला है।

Advertisment

तुला राशि —
तुला राशि के जातकों की संतान को आज कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। आपके विरोधियों को भी पराजय का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि —

नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज लाभ हो सकता है। व्यापारी वर्ग भी लाभ कमा सकते है। साथ ही आपके व्यापार में प्र​गृति भी हो सकती है।

धनु राशि —
धनु राशि के जातकों का आज स्थान परिवर्तन हो सकता है। कार्य क्षेत्र में भी स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। आज आपको किसी बात से पीड़ा हो सकती है। मित्र मिलन भी संभव है।

Advertisment

मकर राशि —
मकर राशि के जातकों के जीवन में आज आर्थिक अवरोध आ सकता है। धार्मिक कार्यों में भी बाधा की आशंका बनी हुई है। आज आप दिनभर मानसिक बैचेनी महसूस करेंगे।

कुंभ राशि —
कुंभ राशि के जातकों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन भी आपका सुखमय बीतेगा।

मीन राशि —
मीन राशि के जातक आज पूरा दिन हर्ष महसूस करेंगे। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। शारीरिक रूप से आज आपका दिन सुखमय बीतने वाला है।

dhanu rashi ka rashifal kanya rashi ka rashifal kark rashi ka rashifal kumbh rashi ka rashifal makar rashi ka rashifal meen rashi ka rashifal mithun rashi ka rashifal tula rashi ka rashifal vrash rashi ka rashifal vrashchik rashi ka rashifal mesh rashi ka rashifal singh rashi ka rashifal 12 august 2021 ka rashifal 12 august ka rashifal Horoscope 12 august 2021
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें