/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/1b5fb2f9-40c8-4906-9bbc-1089257257cd.jpg)
नई दिल्ली। बुधवार का दिन 11August Horoscope वैसे तो सभी राशि के जातकों के लिए मिलाजुला असर दिखाने वाला है। लेकिन आज मिथुन, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों को कृषि से विशेष लाभ हो सकता है। इसके विपरीत तुला और वृश्चिक राशि के जातकों की संतान को कष्ट हो सकता है। पंडित सनतकुमार खम्परिया के अनुसार जाने क्या कहते हैं आज आपके तारे।
मेष राशि —
मेष राशि के जातकों के भाई की उन्नति के योग दिख रहे हैं। धार्मिक कार्यों में अवरोध आ सकता है। आज आपको अपव्यय से बचने की सलाह दी जा रही है।
वृष राशि —
वृष राशि के जातकों की संतान तो कष्ट हो सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज जो व्यापारिक योजना बना रहे हैं वह सफल होगी।
मिथुन राशि —
मि​थुन राशि के जातकों के माता—पिता को कष्ट हो सकता है। परिवार की चिंता सता सकती है। कृषि से भी लाभ के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि —
कर्क राशि के जातकों को शारीरिक सुख मिलेगा। आज आपके विरोधी पराजित होंगे। इसके विपरीत आर्थिक चिंता आपको सता सकती है।
सिंह राशि —
सिंह राशि के जातकों को मुकदमों में विजय मिलेगी। आज आपको दाम्पत्य सुख भी मिलेगा। इस राशि के जातकों को भी आज कृषि से लाभ हो सकता है।
कन्या राशि —
कन्या राशि के जातकों को व्यापार से लाभ होगा। विद्या में बाधा आ सकती है। आज आपके खर्चे भी अधिक हो सकते हैं।
तुला राशि —
तुला राशि के जातकों को संतान कष्ट हो सकता है। आज समाज में आपके मान—सम्मान में भी वृद्धि होगी। नौकरी से भी लाभ के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि —
वृश्चिक राशि के जातकों को शारीरिक सुख की प्राप्ति होगी। आर्थिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान को पीड़ा हो सकती है। अत: सतर्क रहें।
धनु राशि —
धनु राशि के जातकों की स्त्री पक्ष में रहेंगी। आज आप हर्ष महसूस करेंगे। गुरूवार से समय आपके अनुकूल रहेगा।
मकर राशि —
मकर राशि के जातकों को आज उदर विकार घेर सकता है। मान—प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। व्यापार से भी लाभ हो सकता है।
कुंभ राशि —
कुंभ राशि के जातकों की आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। विरोधी आपके पराजित होंगे। आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ्य महसूस करेंगे।
मीन राशि —
आज आपके माता—पिता को कष्ट हो सकता है। व्यापार से लाभ होगा। मुकदमों में भी विजय मिलेगी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें