Advertisment

11 November History: बुरी घटनाओं के लिए इतिहास के पन्नों पर दर्ज है आज का दिन, जानें घटनाएं

साल के 11वें महीने का यह 11वां दिन कई अच्छी बुरी घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। कई महान विभूतियों ने 11 नवंबर को जन्म लिया।

author-image
Bansal News
17 October History: आज ही के दिन मदर टेरेसा को मिला था नोबल शांति पुरस्कार, जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं

नई दिल्ली।  साल के 11वें महीने का यह 11वां दिन कई अच्छी बुरी घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। कई महान विभूतियों ने 11 नवंबर को जन्म लिया और इस दिन चार देशों को आजादी मिली। देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती 11 नवंबर को होती है, जिसे देश में ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा दिवस’’ के रूप में मनाया जाता है।

Advertisment

देश दुनिया के इतिहास में 11 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1809 - केरल में वेलुत्तम्पि ने ब्रिटिश आधिपत्य के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए लोगों का आह्वान करते हुए एक घोषणा निकाली, जो 'कुण्डरा घोषणा' नाम से जानी जाती है।

1811 - कार्टाहेना कोलंबिया ने स्पेन से खुद को स्वतंत्र घोषित किया।

1943- भारतीय परमाणु वैज्ञानिक अनिल काकोडकर का जन्म।

1982 - इजराइल के सैन्य मुख्यालय में गैस विस्फोट में 60 लोगों की मौत।

1982 - उमाकांत मालवीय, प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार का निधन।

1888 - स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का सऊदी अरब में जन्म।

Advertisment

1888- प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ जे. बी. कृपलानी का हैदराबाद (सिंध) में जन्म।

1918 - पोलैंड स्वतंत्र देश घोषित।

1966 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी-12’ प्रक्षेपित किया।

1973 - पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नयी दिल्ली में शुरू।

1975 - अंगोला को पुर्तग़ाल से आजादी मिली।

2004 - फलस्तीनी नेता एवं फलस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासिर अराफात का 75 साल की उम्र में निधन।

Advertisment

2008 - आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी एवं राजस्थानी लेखक कन्हैयालाल सेठिया का निधन।

ये भी पढ़ें

Ayodhya Diwali 2023: राम की नगरी में फिर बनेगा एक नया रिकॉर्ड, अबकी बार इतने लाख दीपों से रोशन होगी अयोध्या

World Cup 2023: ICC ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को किया सस्पेंड, सरकार के दखल के बाद लिया फैसला

Advertisment

MP Air Pollution: दिल्ली के साथ-साथ एमपी की हवा भी हुई प्रदूषित, इस शहर में AQI सबसे ज्यादा

West Bengal Bus Accident: लक्जरी बस में आग लगने से हुआ बड़ा हादसा, 30 लोग झुलसे

Children’s Day 2023 Gift Ideas: बच्चों के लिए जन्मदिन से खास नहीं होता है बाल दिवस, इन गिफ्ट्स से करें खुश

11 November, Today History, National Education Day, Important Dates

National Education Day today history Important dates 11 November
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें