Advertisment

11 April Horoscope, धनु राशि वाले आज जीतेंगे मुकदमा

author-image
Bansal news
11 April Horoscope, धनु राशि वाले आज जीतेंगे मुकदमा

भोपाल। आज का दिन वृष राशि के जातकों को शत्रुओं पर विजय दिलाने वाला है तो वहीं धनु राशि के जातकों को मुकदमें ​में विजय मिल सकती है। पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार राशि के आधार पर बताए जा रहे इस राशि फल में आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए हर तरह से अच्छा बीतने वाला है।

Advertisment

मेष राशि — मेष राशि के जातकों को आज मानसिक असंतोष होगा। कुटुंब में किसी बात को लेकर कलह हो सकती है। आज आप जो भी कार्य योजना बना रहे हैं उसमें अवरोध उत्पन्न हो सकता है।

वृष राशि — वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन हर तरह से अच्छा बीतने वाला है। इन्हें आज शारीरिक सुख मिलेगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। साथ ही आज इनके विरोधी पराजित होंगे।

मिथुन राशि — इस राशि के जातकों का धार्मिक कार्यों में अवरोध बढ़ेगा। पत्नि सुख मिलेगा। साथ ही आज आपको किसी भी बात की चिंता सता सकती है।

Advertisment

कर्क राशि — कर्क राशि के जातकों का परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। संतान आदि सुख मिलेगा। आज आपका मुकदमे में धन व्यय हो सकता है।

सिंह राशि — सिंह राशि वालों की आज कोई शल्य क्रिया हो सकती है। आतंक व चिंता बढ़ सकती है।

कन्या राशि — इस राशि के जातकों को व्यापार व नौकरी से लाभ होगा। हर्ष महसूस करेंगे। आज आपको अपव्यय से बचने की सलाह दी जा रही है।

Advertisment

तुला राशि — इस राशि के जातकों की विद्या से उन्नति होगी। आज निरर्थक खर्च होगा। साथ ही अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई योजना बना रहे हैं तो वह असफल होगी।

वृश्चिक राशि — इस राशि के जातकों को आज आर्थिक उपलब्धि मिलेगी। संतान को पीड़ा हो सकती है। आज आपके खर्च भी बढ़ेंगे।

धनु राशि — धनु राशि के जातकों को आज दाम्पत्य सुख मिलेगा। मुकदमें में विजय मिलेगी। शारीरिक सुख भी प्राप्त होगा।

Advertisment

मकर राशि — मकर राशि के जातक आज हर्ष यानि खुशी का अनुभव करेंगे। आज आपके लाभ के भी योग बन रहे हैं। साथ ही आप जिस क्षेत्र से जुड़े हैं उसमें उन्नति भी होगी।

कुंभ राशि — इस राशि के जातकों की संतान आदि को कष्ट होगा। आज आप आलस महसूस करेंगे। विद्या में बाधा आ सकती है।

मीन राशि — मीन राशि के जातकों की आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अध्ययन क्षेत्र में प्रग्रति होगी। आज आपको थोड़ा लाभ होगा।

Advertisment

Advertisment
चैनल से जुड़ें