Advertisment

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में म्यांमा के 10 शिकारी गिरफ्तार

author-image
Bansal News
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में म्यांमा के 10 शिकारी गिरफ्तार

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में म्यांमा के 10 शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 500 किलोग्राम ‘सी कुकुम्बर’ बरामद किए गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए, दक्षिण अंडमान जिले में जावरा रिज़र्व एरिया में अवैध रूप से दाखिल हुए 10 म्यांमा नागरिकों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।

Advertisment

म्यांमा के नागरिकों से पूछताछ जारी है

उन्होंने बताया कि उनके पास से 500 किलोग्राम ‘सी कुकुम्बर’ के अलावा, मछली पकड़ने की सामग्री, दूरबीन, कम्पास, तैराकी के उपकरण और तेल तथा राशन का समान जब्त किया गया है। अधिकारी ने बताया कि म्यांमा के नागरिकों से पूछताछ जारी है।

Bansal News Bansal News MP CG Breaking News CG Breaking News bansal bhopal news Hindi News Channel MP india news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें