Advertisment

10 May Horoscope : वृष और कर्क राशि के जातकों का सत्कार्यों में होगा धन खर्च

आज वृष, कर्क राशि के  10 May Horoscope जातकों का सत्कार्यों में धन व्यय हो सकता है।

author-image
Bansal news
10 May Horoscope : वृष और कर्क राशि के जातकों का सत्कार्यों में होगा धन खर्च

भोपाल। आज वृष, कर्क राशि के  10 May Horoscope जातकों का सत्कार्यों में धन व्यय हो सकता है। तो वहीं मिथुन राशि के जातकों के लिए आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार यह राशिफल चंद्र राशि के आधार पर है।

Advertisment

मेष | Aries (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है) —
मेष राशि के जातकों को आज व्यापार व नौकरी से लाभ होगा। मुकदमों में विजय ​प्राप्त हो सकती है। अगर आप कृषि क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपका लाभ होगा।

वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है) —
वृष राशि के जातकों को आज दुर्घटना का भय बना रहेगा। आज आपके विरोधियों का आतंक बढ़ सकता है। सत्कार्यों में आपका धन व्यय हो सकता है।

मिथुन | Gemini (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है) —
मिथुन राशि के जातकों को आ​कस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। विद्या के क्षेत्र बाधा आ सकती है। आज आपको मानसिक चिंता बनी रहेगी।

Advertisment

कर्क | Cancer (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है) —
कर्क राशि के जातकों का आज सत्कार्यों मेे धन व्यय होगा। मित्रों से आपको लाभ प्राप्त होगा। आज आप हर्ष महसूस करेंगे।

सिंह | Leo (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है) —
सिंह राशि के जातकों को आज सतर्क रहना होगा। आज शल्य क्रिया हो सकती है। पारिवारिक कलह हो सकता है। अत: संयम से काम लें। भाई की उन्नति हो सकती है।

कन्या | Virgo (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है) —
कन्या राशि के जातकों को आर्थिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। इसके विपरीत आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य जीवन में कटुता आ सकती है।

Advertisment

तुला | Libra (जिनका नाम र, त से शुरू होता है) –
तुला राशि के जातकों को आज शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। मांगलिक कार्य पर धन खर्च करना पड़ सकता है। व्यापार व कृषि से लाभ के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक | Scorpio (जिनका नाम न, य से शुरू होता है) —
वृश्चिक राशि के जातकों की संतान को आज पीड़ा हो सकती है। धार्मिक कार्यों में अवरोध आ सकता है। खर्च भी होगा।

धनु | Sagittarius (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है) —
धनु राशि के जातकों को आज शारीरिक सुख की प्राप्ति होगी। पारिवारिक कलह बढ़ सकता हे। आज आपको व्यापार से लाभ होगा।

Advertisment

मकर | Capricorn (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है) —
मकर राशि के जातकों को आज उदर विकार घेर सकता है। सुख साधन की कमी रहेगी। आज आपका अपव्यय भी हो सकता है।

कुंभ | Aquarius (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है) —
कुंभ राशि के जातकों के स्थान व कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आज मित्र मिलन संभव है। आज इन राशि के जातकों का ऑपरेशन भी हो सकता है।

मीन | Pisces (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है) —
मीन राशि के जातकों को बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आपके विरोधी भी पराजित होंगे। समाज में मान—प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें