Advertisment

CG News: शिवपुर गांव में घुसा 10 फीट का मगरमच्छ, नाती को बचाने के प्रयास में बुजुर्ग घायल

जिले अब मगरमच्छों का आने क्रम शुरू हो चुका है।ग्रामीण पहले हाथियों की दहशत में थे अब वह घरों में घुस रहे मगरमच्छों से डर रहे हैं

author-image
Agnesh Parashar
CG News: शिवपुर गांव में घुसा 10 फीट का मगरमच्छ, नाती को बचाने के प्रयास में बुजुर्ग घायल

कोरबा से लक्ष्मण महंत की रिपोर्ट।

कोरबा। जिले में पहले से ही हाथियों का उत्पाथ थम नहीं और अब मगरमच्छों का आने क्रम शुरू हो चुका है।

Advertisment

ग्रामीण पहले हाथियों की दहशत में थे अब वह घरों में घुस रहे मगरमच्छों से डर रहे हैं।

कटघोरा वन मंडल का मामला

जानकारी सामने आई है कि जिले में कटघोरा वन मंडल के पाली क्षेत्र में करीब 10 फीट का विशालकाय मगरमच्छ देखा गया है।

इस खबर को सुनते ही यहां के लोग दहशत में हैं।

पूरा मामला पाली थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुर की है जहां पर बीती रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब गांव में एक मगरमच्छ आ गया।

Advertisment

हरिराम टोप्पो के घर में घुसा मगरमच्छ

गांव में ही रहने वाले हरिराम टोप्पो के घर में मगरमच्छ घुसा था। घर के सदस्यों ने बताया कि देर रात घर के कमरे में उन्हें हलचल सुनाई दी।

जब परिवार वालों ने जा कर देखा तो विशालकाय मगरमच्छ खाट पर सो रहे बच्चे पर हमला करने की फिराक में था।

नाती को बचाने के प्रयास में हरिराम  घायल

ये नजारा देखकर हरिराम के होश उड़ गए। अपने नाती को बचाने के हरिराम टोप्पो मगरमच्छ के सामने चला गया।

Advertisment

मगरमच्छ ने उसपर हमला कर दिया। दाहिने हाथ को बुरी तरह से जख्मी कर दिया।

स्थानीय रहवासियों की लगी भीड़

जैसे ही इस घटना की खबर स्थानीय रहवासियों को लगी तो मौके पर बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

लोगों ने आनन-फानन में घायल हरिराम को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मगरमच्छ का किया गया रेस्क्यू

ग्रामीणों ने किसी तरह मगरमच्छ पर काबू पाया। सूचना मिलने पर वन अमला भी मौके पर पहुंच गया।

Advertisment

मगरमच्छ का रेस्क्यू कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि बिलासपुर स्थित खुंटाघाट जलाशय से खेतों के रास्ते से मगरमच्छ में गांव पहुंचा था।

इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें:

MP Election 2023: बड़ी खबर, कांग्रेस के ये बड़े नेता आज हो सकते हैं BJP में शामिल, टिकट न मिलने से हैं नाराज

Draupadi Murmu Bihar Visit: 3 दिन बिहार दौरे पर द्रौपदी मुर्मू, चौथे कृषि रोड मैप का करेंगी शुभारंभ

Fashion Tips For Garba Night: नवरात्रि में रेडिएंट ऑउटफिट के लिए अपनाएं ये फैशन टिप्स!

Bigg Boss 17: शो से इन कपल के रिश्ते के बीच आई दरार, नहीं समझ आया है क्या है ‘बिग बॉस का फॉर्मेट

Telangana Assembly Elections: कांग्रेस के चुनावी प्रचार अभियान की शुरूआत आज से, राहुल और प्रियंका गांधी संभालेगीं मोर्चा

कोरबा न्यूज, छत्तीसगढ़ न्यूज, छत्तीसगढ़ मगरमच्छ आतंक, कोरबा घर में मगरमच्छ, कटघोरा वन मंडल, Korba News, Chhattisgarh News, Chhattisgarh Crocodile Terror, Crocodile in Korba House, Katghora Forest Division

chhattisgarh news छत्तीसगढ़ न्यूज korba news कोरबा न्यूज़ Chhattisgarh Crocodile Terror Crocodile in Korba House Katghora Forest Division कटघोरा वन मंडल कोरबा घर में मगरमच्छ छत्तीसगढ़ मगरमच्छ आतंक
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें