Advertisment

10 August 2024 Rashifal: मेष वाले भावनाओं को समझें, इनके लिए दिन हो सकता है कष्टकारी, पढ़ें शनिवार का राशिफल

10 August 2024 Rashifal: मेष वाले भावनाओं को समझें, इनके लिए दिन हो सकता है कष्टकारी, पढ़ें शनिवार का राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
Rashifal-10-August-2024

Rashifal-10-August-2024

10 August 2024 Rashifal: शनिवार का दिन कुछ जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। लव लाइफ के लिहाज से कुछ जातकों के लिए दिन खास रहने वाला है। ऐसे में यदि आप भी अपनी लव लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कुछ जातकों को लव मैरिज करने के लिए परिवार का साथ मिलेगा। चलिए जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां।

Advertisment

मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क के लिए आज 10 August, 2024 का राशिफल

मेष (Aries)

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनों की भावनाओं को समझने का प्रयास करें, न कि विचारों को थोपने का। माता पिता का आपको सहयोग मिलेगा। घरेलू परेशानियां दूर होती हैं। परिवार का सहयोग आपको लाभ दिलाएगा। पानी में शहद डालकर स्नान करने से लाभ होगा।

वृषभ (Taurus)

पारिवारिक दायित्व निभा पाएंगे। पति-पत्नी के बीच तालमीन बना रहेगा। प्रेम संबंधों में रह रहे लोगों में विवाद हो सकता है। तनाव से बचने की कोशिश करें। धैर्य पूर्वक व्यवहार करें। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। माता-पिता का प्यार मिलेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन (Gemini)

परिवार में एक साथ मनोरंजन का मजा उठाएंगे। अगर आप प्रेम—संबंधों में हैं तो किसी तीसरे के कारण तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में अफवाहों से बचना होगा। एक दूसरे के प्रति विश्वास ही रिश्तों को मजबूत बनाएगा। संतान की ओर से सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में पति-पत्नी के मध्य सुख सहयोग बना रहेगा। पारिवारिक चिंताएं खत्म होंगी। अविवाहितों को शुभ समाचार मिलेगा।

Advertisment

कर्क (Cancer)

प्रेम संबंधों में लंबे समय से आ रही समस्याएं दूर होगी। दांपत्य जीवन में दांपत्य सुख सहयोग में वृद्धि होगी। किसी पर्यटन स्थल पर जा सकते हैं। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में मेहमान आ सकते हैं। आप भावुक हो सकते हैं।

सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक के लिए 10 August , 2024 का राशिफल

सिंह (Leo)

दांपत्य जीवन में कोई सुखद समाचार आ सकता है। जीवन साथी से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मन खुश रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में चली आ रही दूरियां समाप्त होंगी। अगर आप लव मेरिज करना चाहते हैं तो आपको परिवार का सहयोग मिल सकता है। आपसी तालमेल में वृद्धि होगी। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

कन्या (Virgo)

दांपत्य जीवन में पति-पत्नी के बीच घरेलू मामलों को लेकर मतभेद रहेंगे। प्रेम संबंधों में नया मोड़ आ सकता है। धार्मिक कार्यों में अभिरुचि बढ़ेगी। किसी घटना के घटने पर इमोशनलल हो जाएगे। ऐसी घटना घट सकती है जिससे आप भावुक हो सकते हैं। अपने साथी पर शक संदेह करने से बचें।

Advertisment

तुला (Libra)

प्रेम संबंधों में एकदम नया मोड़ आ सकता है। पार्टनर से प्रेम बढ़ेगा। दूरियां कम होंगी। जो आपको खुशी देंगी। इससे आप अच्छा फील करेंगे। ससुराल पक्ष से हस्तक्षेप को रोकने का प्रयास करना होगा। पति-पत्नी के मध्य तालमेल बढ़ा पाएंगे। घर में मेहमान का आगमन आपको खुशियां देगा। नए सहयोगियों का साथ मिलेगां

वृश्चिक (Scorpio)

प्रेम संबंधों में असमंजस की स्थिति रहेगी। साथी की बातों को ध्यान से सुनकर उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। अपने व्यवहार को सकारात्मक रखने का प्रयास करने होगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा।

धनु, मकर, कुम्भ और मीन के लिए  10 August, 2024 का राशिफल

धनु (Sagittarius)

प्रेम संबंधों में दूरियां घटेगीं। एक दूसरे के साथ समय बताएंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। दांपत्य जीवन में पति-पत्नी के बीच सहयोग बढ़ेगा। पारिवारिक सदस्यों की समस्या कम होगी। किसी पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

Advertisment

मकर (Capricorn)

प्रेम संबंधों में सकारात्मक मोड़ आ सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। साथी से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख की वृद्धि होगी। अनजान व्यक्ति से अचानक घनिष्ठता बढ़ सकती है। किसी से भावनात्मक रिश्ता न बढ़ाएं।

कुंभ (Aquarius)

आपको कोई प्रपोज कर सकता है। जो आपके जीवन में बड़ी खुशी लेकर आएगा। अगर आप पहले से प्रेम संबंध में हैं तो उसमें कडवाहट आ सकती है। शांतिपूर्वक तरीके से विवादों को सुलझा पाएंगे। पति-पत्नी के संबंधों में दूरी आएगी। पारिवारिक दायत्व को निभाने की कोशिश करनी होगी।

मीन (Pisces)

प्रेम संबंधों में किसी तीसरे के कारण जो दूरियां आई थी वे समाप्त होंगीं। आपको आरोप प्रत्यारोप से बचना होगा। आपको अपने पार्टनर की फीलिंग को समझना होगा। अगर आप लवमैरिज करना चाहते हैं तो आपको जल्दबाजी से बचना होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Budh Margi 2024 Kark: दो दिन बाद फिरकी मारेगा बुध, इस ग्रह में चलेंगे सीधी चाल, किसके लिए होंगे शुभ

Astrology Aaj ka rashifal daily horoscope 10 august 2024
Advertisment
चैनल से जुड़ें