Petrol Diesel Price 1 October 2020: डीजल में फिर आई इतने पैस की कमी, जानिये अपने शहर का नया रेट

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर: एक बार फिर आज डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को डीजल के दाम में 10 पैसे तक की कटौती की गई है। जिसके बाद डीजल 70.53 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि पेट्रोल के दाम में बिना किसी फेर बदल के 81.06 रुपये लीटर बिक रहा है।
भोपाल में पेट्रोल-डीजल के दाम
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Petrol-Diesel price) में भी बिना किसी फेर बदल के पेट्रोल 88.76 रुपये प्रतिलीटर है। वहीं डीजल की कीमतों में 10 पैसे तक की गिरावट दर्ज की गई है। 10 पैसे की गिरावट के बाद अब डीजल 78.10 रुपये प्रति लीटर है। वहीं बात अगर मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore Petrol-Diesel price) की करें तो वहां भी पेट्रोल के दाम जस के तस 88.08 रुपए प्रति लीटर है। डीजल की कीमतों में 10 पैसे की कमी के साथ अब डीजल 78.19 रुपए प्रति लीटर है।
दिल्ली में भी शुक्रवार को पेट्रोल के दाम स्थिर बने हुए हैं। पेट्रोल 81.06 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल 70.53 रुपये प्रति लीटर हैं।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी पेट्रोल के दाम स्थिर बने हुए हैं। पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर है। वहीं 10 पैसे की कमी के साथ डीजल 76.93 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।
इसी तरह चेन्नई में भी पेट्रोल के दाम में कोई फर्क देखने को नहीं मिला। पेट्रोल 84.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल की कीमतों में 9 पैसे की कमी के साथ 76.01 रुपए लीटर है।
कोलकाता में भी पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर है। वहीं 10 पैसे की गिरावट के साथ डीजल 74.05 रुपये प्रति लीटर है।
ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में पेट्रोल के दाम
पेट्रोल और डीजल का रोजाना रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
रोजाना 6 बजे बदलती है कीमत
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता है। नई दरें सुबह छह बजे से ही लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोजाना पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव किया जाता है।